Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: नरवाना में गैस सिलेंडर फटा, मकान में लगी भीषण आग; लाखों का नुकसान

Haryana News: नरवाना में गैस सिलेंडर फटा,  मकान में लगी भीषण आग; लाखों का नुकसान

Narwana Newsहरियाणा के नरवाना क्षेत्र के ढाकल गांव में सोमवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी पवन के मकान में गैस सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे मकान की छत व घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। हादसे में पवन को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह घर की महिला चाय बनाने के लिए सिलेंडर के पास गई थी कि अचानक आग भड़क उठी। शोर सुनकर परिवार के लोग तुरंत बाहर निकल आए। गनीमत यह रही कि विस्फोट के समय सिलेंडर के बिल्कुल पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

पूरे गांव में दहशत का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुँचे और आग बुझाने में जुट गए। साथ ही प्रशासन व दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को मुआवजा एवं आर्थिक सहायता देने की मांग की है। हादसे के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं और पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Two Air planes collide:दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

बेटे की चाहत बनी त्रासदी...अहमदाबाद में कपल ने बेटियों को दिया जहर! जानिए क्या है पूरा मामला

Ahmedabad Dosa Death Case: गुजरात के अहमदाबाद में चांदखेड़ा इलाके का डोसा डेथ केस अब एक साधारण फूड पॉइजनिंग से आगे बढ़कर खौफनाक हत्याकांड का रूप ले चुका है।

‘जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है’ लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष का दिया संदेश

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें