Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: करनाल में सूरज हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी का एनकाउंटर, जांच में जुटी पुलिस

Haryana News: करनाल में सूरज हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी का एनकाउंटर, जांच में जुटी पुलिस

Haryana News: हरियाणा के करनाल के गांव गोंदर में हुए सूरज हत्याकांड में तीसरे आरोपी और सीआईए-2 टीम के बीच मुठभेड़ हुई। इस बीच मुठभेड़ के दौरान आरोपी की टांग में गोली लगी है, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

यह घटना घरौंडा एरिया में हुई। घटना के बाद एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए तो वहीं एनकाउंटर से पहले ही समाज के लोगों को आशंका थी कि एनकाउंटर हो सकता है। जिसके बाद ही एससी समाज करनाल के अंबेडकर चौक पर एकत्रित हो गया। उसके बाद मुठभेड़ की सूचना आग की तरह पूरे करनाल में फैल गई। व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मैसेज वायरल होने लगे। इसके बाद एससी समाज के लोग सरकारी अस्पताल में पहुंच गए। जहां पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। समाज के लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले ही आशंका जताई थी कि गोविंद का एनकाउंटर हो सकता है। मामले में यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि आरोपी गोविंद ने खुद सरेंडर किया था या पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

Also read: Haryana News: न वोट, न समर्थन, अंबाला में नेताओं के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी

आरोपी का चल रहा अस्पताल में इलाज

फिलहाल मामले को लेकर कोई भी कुछ खुलकर नहीं बता रहा है। पिछले कई दिनों से करनाल में यह मामला काफी विवादों में चल रहा है। तो कभी पुलिस की तरफ से इस तरह की कार्रवाई सामने आती है। फिलहाल, आरोपी का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'आजाद समूह में शामिल होने के लिए बुलाया गया...', AAP सांसद सीचेवाल ने 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर किया बड़ा दावा

Rift In AAP:आम आदमी पार्टी के भीतर मचे सियासी भूचाल के बीच पार्टी के राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उन्हें 'आजाद समूह' में शामिल होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर इनकार कर दिया. सीचेवाल ने आरोप लगाया कि पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सांसदों ने आम आदमी पार्टी के साथ 'बेवफाई' की है।

Heatwave Alert: अचानक बदला स्कूल का समय, जानिए नया शेड्यूल

School Timing Change: इन दिनों आसमान से आग निकल रही है। गर्मी की वजह से लोगों को जीना बेहाल हो गया है। हर दिन तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी बीच में गौतम बुद्धनगर भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन का बड़ा फैसला किया है। जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया। 27 अप्रैल 2026 यानि सोमवार से सभी स्कूलों का नया टाइम लागू होगा। अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक स्कूल चलेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast