Bihar News:बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग कराई जाएगी। मतगणना 18 जून को शाम 5 बजे से शुरु होगी और 20 जून तक पूरी चुनावी प्रक्रिया समाप्त कर ली जाएगी। वहीं, चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए अंतिम तारीख 8 जून तय की गई है। साथ ही उम्मीदवार के नामांकन पत्रों की जांच 9 मई को कराई जाएगी।
कौन-कौन सी सीट हो रही खाली
बता दें कि 28 जून को विधान परीषद के 9 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। जिसके चलते ये सभी सीटें खाली हो रही हैं। रिटायर होने वाले सदस्य में गुलाम गौस, कुमुद वर्मा, मों फारुख, भगवान सिंह कुशवाहा, भीष्म साहनी, संजय मयूख, समीर कुमार, सम्राट चौधरी और सुनील कुमार का कार्यकाल पूरा हो रहा है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद उनकी सीट पर उपचुनाव होना है।
Also read: सुल्तानगंज गोलीकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पुलिस ने किया एनकाउंटर, तीन जवान घायल
चुनाव से पहले नतीजों को लेकर कयास
2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली थी। विधानसभा के मौजूदा संख्याबल को देखा जाए तो जिन सीटों पर चुनाव होना है, उसके नतीजे काफी तक पहले ही तय माने जा रहे हैं। फिलहाल जिन 10 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें पांच सीटें जदयू के पास हैं। भाजपा के पास 2 और राजद के पास से दो सीटें हैं जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट है।