
Kaithal Accident: हरियाणा के कैथल में एक बड़ा हादसा हो गया। सुबह के समय नौच गांव में एक स्कूल बस नहर में गिर गई। इस हादसे में 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बस चालक और महिला कांडक्टर भी घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।
SI रमेश चंद्र (क्योड़क थाना कैथल) ने कहा, "हमें सुबह करीब 8:15 बजे इस घटना की सूचना मिली कि एक स्कूल बस नहर में गिर गई है। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि बस में 8 बच्चे मौजूद थे। इसके अलावा कंडक्टर, ड्राइवर और दो महिलाएं बस में मौजूद थीं, यानी कुल 12 यात्री थे। सभी को सुरक्षित बचा लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। जांच के बाद दुर्घटना का कारण पता चलेगा।
8 बच्चे गंभीर रूप से घायल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर सभी बच्चों और बस स्टाफा को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करा दिया। बस में कुल 8 बच्चे सवार थे, सभी बच्चें गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बस चालक और महिला कांडक्टर की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कई वाहन हो चुके हैं दुर्घनागस्त
लोगों के मुताबिक, एसवाइएल और हांसी बुटाना नहर की पटरी पर कभी रेलिंग नहीं है। इनकी पटरियों गांव के लोगों का आना जाना लगा रहता है। रेलिंग नहीं होने के कारण कई वाहन दुर्घनागस्त हो चुके हैं। रोज कोई पशु इन नहर में गिर जाता है। गहरे होने के कारण पशु खुद से बाहर भी नहीं निकल पाते हैं।
Leave a comment