Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: झज्जर में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी को दी नसीहत, कहा- मर्यादा को ध्यान में रखना चाहिए

Haryana News: झज्जर में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी को दी नसीहत, कहा- मर्यादा को ध्यान में रखना चाहिए

Haryana News: हरियाणा के झज्जर में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत के मामले में बड़ा बयान देते हुए विमान हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना पायलट की लापरवाही के कारण हुई प्रतीत होती है और सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है। अठावले ने कहा कि किसी भी हादसे को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।

अठावले ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के खिलाफ अनावश्यक बयानबाजी से बचना चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए उन्हें संतुलित भाषा का उपयोग करना चाहिए। अठावले ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश और प्रधानमंत्री की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब करने का प्रयास करते हैं,लेकिन इससे कांग्रेस पार्टी को कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलता।लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए अठावले ने कहा कि विपक्ष को ओम बिरला के खिलाफ ऐसा प्रस्ताव लाने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने स्पीकर की कार्यशैली का समर्थन करते हुए कहा कि वे सदन को निष्पक्ष रूप से चला रहे हैं।

झज्जर दौरे पर थे अठावले

केंद्रीय मंत्री अठावले आज झज्जर जिले के दौरे पर थे। वे माजरी गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए,जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। हरियाणा में अपनी पार्टी के विस्तार के उद्देश्य से वे लगातार विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। उनके दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Election:'सांप पर भरोसा लेकिन उनपर नहीं...' ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना

Mamta Banarjee Lashesh Out On BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को भाजपा पर तीखा हमला किया। उत्तर 24 परगना जिले के टेंटुलिया में एक चुनावी रैली में भाषण देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को असम के स्थानीय लोगों के वोटों पर भरोसा नहीं

महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए, UCC होगा लागू... बंगाल फतह करने लिए भाजपा ने लगाई वादों की झड़ी

BJP Manifesto For Bengal Election:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कोलकाता में एक भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया।

‘TMC 'मां, माटी, मानुष', जैसी बातें बोलकर चुनाव में यहां सत्ता में बैठ गई’ पीएम मोदी ने TMC पर किया तीखा प्रहार

West Bengal Elections 2026:  पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार का बंगाल चुनाव, एक तरफ TMC का भय है, दूसरी तरफ भाजपा का भरोसा है। ये लड़ाई भय को पराजित करने की है, ये लड़ाई भरोसे पर बंगाल को आगे बढ़ाने की है। आज मैं आपको ये भरोसा दिलाने आया हूं कि अब TMC के भय का राज जाने वाला है। अब TMC के झूठ और लूट की दुकान बंद होने वाली है। बंगाल से भय जाएगा, अब बंगाल में भरोसा आएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast