
Rohit Shetty: फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया है। मुंबई पुलिस और हरियाणा एसटीएफ की टीम ने शूटर सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक यादव, दीपक, सनी और सोनू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार एक आरोपी फायरिंग करने वाला मुख्य शूटर है, जबकि बाकी उसके फायरिंग करने के मददगार बताए जा रहे हैं।
अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार
रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के नाम आदित्य गायकी, सिद्धार्थ येनपुरे, समर्थ पोमाजी, स्वप्निल साकट और आसाराम फसले उर्फ बाबू है। पुलिस ने 5 आरोपियों पर मकोका एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध से जुड़े पहलुओं को देखते हुए यह धाराएं लगाई गई हैं। हालांकि, सूत्रों के अनुसार घटना का मास्टरमाइंड शुभम लोणकर अब भी फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शुभम लॉरेंस गैंग से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
कैसे खुला राज
पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए फॉरेंसिक टीम का सहारा लिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट, डीएनए सैंपल और अन्य सबूत को जुटाए थे। जांच के दौरान सुराग मिला कि सेकेंड हैंड होंडा स्कूटर पुणे के कर्वे नगर निवासी अमन मरोटे से खरीदी गई थी। यह स्कूटर 19 वर्षीय आदित्य गायकी ने खरीदी थी, जो पहले गिरफ्तार गिरफ्तार किया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक 30,000 में स्कूटर खरीदी गई थी। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया था कि यह खरीद समर्थ पोमाजी के निर्देश पर की गई थी और इसके लिए पैसे शुभम लोणकर के कहने स्वप्निल ने इंतजाम किए थे।
Leave a comment