Haryana HTET Exam: हरियाणा में HTET परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आज हरियाणा शिक्षा बोर्ड की तरफ से इस परीक्षा को लेकर आधिकारिक तारीखों की घोषणा की है। प्रदेशभर में एचटेट की परीक्षा 13 और 14 जून को होगी। शिक्षा बोर्ड की तऱफ से इसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
हरियाणा में एच टेट की परीक्षा का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों के विधालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट परीक्षा करवाने का फैसला किया है। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर हुई प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी गई है।
Also read: Haryana IAS HCS Transfers: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS HCS के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
हरियाणा शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ पवन कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेशभर में एचटेट की परीक्षा 13 व 14 जून को होगी। उन्होंने बताया कि 13 जून को लेवल 1 की परीक्षा होगी वहीं 14 जून को लेवल 2 की परीक्षा होगी। 14 जून को मॉर्निंग लेवल 2 और इनविंग में लेवल 3 की परीक्षा संपन्न होगी।
उन्होने आगे बताया कि अगर कोई भी परीक्षार्थाी ओएमआर सीट में 20 से ज्यादा प्रश्न अगर खाली छोड़ देते हैं तो छात्र की परीक्षा कैंसिल मानी जाएगी। इस परीक्षा में 2 लाख 45 हजार से ज्यादा परीक्षाथी परीक्षा देंगे। वहीं प्रदेशभर के 820 सेंटरों पर यह परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि जिन अध्यापकों की ड्यूटी जनगणना में लगी हुई है उनकी परीक्षा में ड्यूटी नहीं लगाई गई है।
हरियाणा प्रदेश में अध्यापक बनने के लिए जरूरी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है। जिसके बाद प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के भिवानी में स्थित मुख्यालय पर सोमवार को पत्रकार वार्ता में शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमारर ने बताया कि इस बार एचटेट परीक्षा का आयोजन 13 और 14 जून को किया जाएगा। इस परीक्षा को प्रदेशभर में सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Also read: Haryana News: हरियाणा का झज्जर बना महिला नेतृत्व की मिसाल, बड़े पदों पर महिलाओं की मजबूत पकड़
पत्रकार वार्ता में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने परीक्षा के शेड्यूल की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को दो दिनों में तीन अलग-अलग सत्रों (लेवल) में विभाजित किया गया है। उन्होंने बताया कि 13 जून को सांयकालीन सत्र में तथा 14 जून को प्रात: कालीन व सांयकालीन सत्र में लेवल-1, लेवल-2 व लेवल-3 की परीक्षाएं करवाई जाएगी। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि इस बार प्रदेशभर से करीबन 2 लाख 45 हजार परीक्षार्थी एचटेट परीक्षा में बैठेंगे। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के लिए पूरे हरियाणा में 820 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और नकल रोकने के कड़े इंतजाम रहेंगे।
बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने कहा कि जिन अध्यापकों की ड्यूटी वर्तमान में जनगणना कार्य में लगी हुई है, उन्हें एचटेट परीक्षा की ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा। इस निर्णय से शिक्षकों पर काम का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा और वे अपने वर्तमान विभागीय कार्यों को बिना किसी मानसिक तनाव के पूरा कर सकेंगे। वही अत्याधिक गर्मी व लू के कारण परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता व समुचित प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए बोर्ड ने इस बार एक ऐतिहासिक नियम लागू किया है।
Also read: Success Story: हरियाणा की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, ISRO में मिली बड़ी जिम्मेदारी
उन्होंने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान अपनी ओएमआर शीट में 20 से ज्यादा प्रश्न खाली छोड़ता है तो उसकी परीक्षा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम परीक्षा प्रणाली में किसी भी प्रकार की हेराफेरी या बाद में ओएमआर शीट भरने जैसी संभावित गड़बडिय़ों को रोकने के लिए उठाया गया है। डा. पवन कुमार ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा के नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें।
शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. पवन कुमार ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड बिना किसी बाधा के पूरी तरह से पारदर्शी और नकल-रहित परीक्षा आयोजित करवाएगा। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रशासनिक मुस्तैदी और उडऩदस्तों का कड़ा पहरा रहेगा। वही दूसरी तरफ परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा आरंभ होने से डेढ़ घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना होगा ताकि केन्द्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमैट्रिक, अंगूठे के निशान का डाटा कैप्चरिंग इत्यादि अनिवार्य प्रक्रियाएं समय रहते पूरी हो सकें।