Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: झज्जर में होली के दिन एक पति ने अपनी पत्नी की 8 गोलिया मारकर की हत्या, गांव में दशहत

Haryana News: झज्जर में होली के दिन एक पति ने अपनी पत्नी की 8 गोलिया मारकर की हत्या, गांव में दशहत

Jhajjar Murder: हरियाणा के झज्जर जिले के गांव बिरधाना में होली के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। आपसी विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान अंजलि पत्नी संजय,निवासी गांव बिरधाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने अंजलि को आठ गोलियां मारीं,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी संजय फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था,जिसके चलते इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी संजय के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह इसी वर्ष जनवरी महीने में जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस अब उसके पुराने रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।

गांव में दहशत का माहौल

मामले को लेकर एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि हत्या के पीछे की सटीक वजह स्पष्ट हो सके। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है और महिला के बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Haryana News: गुरुग्राम में बड़ी ठगी का पर्दाफाश, दबोचे गए 4 आरोपी, बॉलीवुड सितारों को भी बनाया शिकार

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम में ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुग्राम पुलिस ने सस्ते दाम में सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर रुपए और सोना ठगने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। साथ ही पुलिस ने इस गिरोह के 04 आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह बॉलीवुड सितारों से भी ठघी कर चुका है। साथ ही इस गिरोह का मुख्य ठग लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है।

Punjab News: फरीदकोट में महिला एएसआई की दरिंदगी, पोती को हाथ-पैर बांधकर गेट से बांधा, पुलिस विभाग ने किया सस्पेंड

Punjab News: पंजाब के फरीदकोट स्थानीय डोगर बस्ती इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला एएसआई ने अपनी 5 साल की पोती के साथ क्रूरता की हदें पार कर दीं। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर गेट से कई घंटों तक धूप में बांधकर रखा। यह महिला एएसआई सरबजीत कौर थाना सदर में महिला मित्र के रूप में तैनात है। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने गंभीर नोटिस लेते हुए उक्त महिला एएसआई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें