Search KhabarFast

Press ESC to close

मंडियों की बदहाल स्थिति पर दुष्यंत चौटाला का सरकार पर तीखा हमला, कहा- इतिहास में पहली बार अनाज पर चल रही जेसीबी

मंडियों की बदहाल स्थिति पर दुष्यंत चौटाला का सरकार पर तीखा हमला, कहा- इतिहास में पहली बार अनाज पर चल रही जेसीबी

Haryana News: हरियाणा के झज्जर में पूर्व उपमुख्यमंत्री और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। अनाज मंडी में पहुंचकर दुष्यंत चौटाला ने किसानों और आढ़तियों से मुलाकात की और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसे हालात देखने को मिल रहे हैं,जहां अनाज के ऊपर जेसीबी चलाई जा रही है,लेकिन सरकार की तरफ से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। मंडियों में न तो सही तरीके से खरीद हो रही है और न ही बारदाना व ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के अनुसार अब तक केवल चार गाड़ियां ही लोड हो पाई हैं और सरकार किसानों को भुगतान तक नहीं कर पाई है। 

दुष्यंत चौटाला ने इसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनकी नीतियों और प्राथमिकताओं की वजह से हरियाणा के किसान परेशान हैं। बारिश की संभावना को लेकर उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले तीन दिन में बारिश होती है तो किसानों की फसल को भारी नुकसान होगा। उन्होंने सरकार से तुरंत खरीद प्रक्रिया शुरू करने और मंडियों से गेहूं का उठान करवाने की मांग की। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के 24 घंटे खरीद वाले बयान पर पलटवार करते हुए चौटाला ने कहा कि यह व्यावहारिक नहीं है और मंत्री को अपने विभाग की वास्तविक स्थिति की जानकारी नहीं है। 

Also read: HARYANA NEWS: दिग्विजय चौटाला ने कृषि मंत्री से मांगा इस्तीफा, हरियाणा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि कोरोना काल में भी किसानों को इतनी परेशानी नहीं हुई जितनी आज हो रही है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। ईमेल के जरिए मिल रही धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब हो चुकी है और लगातार बढ़ते अपराध सरकार की विफलता को दर्शाते हैं। सुप्रीम कोर्ट,हाई कोर्ट,स्कूलों और सरकारी दफ्तरों तक बम की धमकियां मिलना गंभीर चिंता का विषय है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रिश्तों का हुआ खून...भाभी से प्रेम प्रसंग में छोटे भाई की हत्या, बड़ा भाई फरार

पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। लोदीपुर दनियालपुर गांव में भाभी से कथित प्रेम प्रसंग के चलते बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-PCS समेत कई अधिकारियों के कार्यभार बदले

शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) और सचिवालय सेवा के कई अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है।

UP News: फिरोजाबाद के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप, महिला तहसीलदार ने DM पर लगाए गंभीर आरोप; बोलीं- 9 महीने...

Firozabad News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, टूंडला तहसील की तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन और उनके करीबी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार, मानसिक उत्पीड़न और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें