Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: दिल्ली से रोहतक दोस्तों से मिलने आए कपल की हत्या, झज्जर में नहर से मिले दोनों के शव

Haryana News: दिल्ली से रोहतक दोस्तों से मिलने आए कपल की हत्या, झज्जर में नहर से मिले दोनों के शव

Haryana News: दिल्ली के नेबसराय से रोहतक दोस्तों से मिलने आए एक कपल की कथित तौर पर हत्या कर शव नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। दोनों के शव हरियाणा के झज्जर जिले में आसौदा गांव के पास नहर से बरामद हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या की वजह व आरोपियों की पहचान को लेकर जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 36 वर्षीय संदीप और 25 वर्षीय कविता के रूप में हुई है। दोनों करीब 8 महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों 26 सितंबर को कार से हसनगढ़ आए थे। इसके बाद 30 सितंबर को संदीप की अपनी मां से आखिरी बार बात हुई थी। कल दोनों के शव जसौरखेड़ी से भैंसरू जाने वाली सड़क पर बने पुल के पास मिले थे। दोनों के शव एनसीआर माइनर में मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस को हत्या की आशंका है। मामले में दोनों के दोस्तों पर शक जताया जा रहा है।

सांपला थाना पुलिस ने हसनगढ़ निवासी नितेश उर्फ मेडिस और नितेश उर्फ बच्चा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है लेकिन पुलिस का कोई भी आला अधिकारी इस मामले में मीडिया के कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में निवेश को लेकर CM सैनी का बड़ा कदम, SING FORUM में कंपनियों से की चर्चा

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और प्रदेश में निवेश के नए अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में प्रदेश में डाटा सेंटर स्थापित करने, हिसार के आसपास रक्षा क्षेत्र में निवेश, आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाने तथा नई तकनीक अपनाने से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

Uttarakhand News : स्वस्थ बचपन और सशक्त मातृशक्ति, सशक्त उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री धामी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के आंगनबाड़ी केंद्र गोसीकुआ भुड़ाई में आयोजित ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं, माताओं तथा आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों से आत्मीय संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast