Search KhabarFast

Press ESC to close

UP राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखें किन नामों पर लगी मुहर

UP राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखें किन नामों पर लगी मुहर

BJP: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को चुनाव होना है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में आठ उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। जिनके नाम हैं - धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्याशंकर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार। जानकारी के अनुसार, इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा का नाम शामिल नहीं किया गया है।  

Also read: Delhi News: राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस पर आरोप, महिला प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों से दुर्व्यवहार का दावा

इन चेहरों को मिला मौका

बता दें, भाजपा ने उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों को मौका दिया है। जिनमें से 3 OBC, 2 SC और 3 सामान्य वर्ग के है। जबकि इनमें 2 महिलाओं को भी शामिल किया गया हैं।  

प्रियंका सिंह रावत - यह भाजपा की पूर्व लोकसभा सांसद हैं, जिन्होंने 2014 में बाराबंकी से लोकसभा चुनाव जीता था। उस दौरान उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया को हराया था।

श्रुति गंगवार - यह झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की बेटी हैं और प्रदेश भाजपा में सक्रिय चेहरा मानी जाती है।

धर्मपाल सिंह - यह लोधी समाज के जाने-माने चेहरे माने जाते है। साथ ही धर्मपाल सिंह बरेली के आंवला से बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी हैं। इस समय वह यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस पर आरोप, महिला प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों से दुर्व्यवहार का दावा

Delhi News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में हाल की घटनाओं के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा महिला प्रदर्शनकारियों और महिला पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही की मांग की।

'कैप्टन स्मिथ मच्छार पर एक भी शब्द नहीं..', भाजपा ने कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल; UP में नई ताजपोशी पर भी घेरा

BJP vs Congress: भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने आज 04 अक्टूबर 2026 रविवार को कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए फ्लाई दुबई की फ्लाइट में यात्रियों की जान बचाते हुए 'अदम्य साहस' का परिचय देने वाले कैप्टन स्मिथ मच्छार की घटना पर कथित चुप्पी पर सवाल उठाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast