Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana: ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर इंटर स्टेट क्राइम की बैठक, पंजाब और राजस्थान के पुलिस अधिकारी हुए शामिल

Haryana: ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर इंटर स्टेट क्राइम की बैठक, पंजाब और राजस्थान के पुलिस अधिकारी हुए शामिल

सिरसा: ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर इंटर स्टेट क्राइम मीटिंग का आयोजन सोमवार देर शाम सिरसा के सुर्खाब पर्यटन केंद्र में किया गया जिसमें हरियाणा के सिरसा , पंजाब के बठिंडा , मानसा और राजस्थान के हनुमानगढ़ की एसपी , डीएसपी और पुलिस के तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद थे। बठिंडा के एसपी डॉ संदीप गर्ग , हनुमानगढ़ की एसपी प्रीति जैन मौजूद थी।

सिरसा पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने बताया कि ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर अन्तर्राजीय स्तर पर पुलिस अधिकारियों की एक मीटिंग की गई है जिसमे एसएसपी मानसा,एसएसपी हनुमानगढ़ वहीं बठिंडा और मुक्तसर से पुलिस अधिकारी इसमें शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव के समय साथ लगती सीमाओं से शराब और नशे की तस्करी या फिर अवैध असले को रोकने के लिये और अपराधी किस्म के लोगों को पकड़ने के लिये आपस मे जिस तालमेल की आवश्यकता होती है उसी को लेकर आज की मीटिंग में चर्चा की गई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ जगह को चिन्हित किये गए हैं जहां नाके लगाए जाएंगे वही आने जाने के कच्चे रास्तो पर भी निगाह रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन जगहों पर सन्युक्त रूप से जरूरत होगी वहां पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर नाके लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 संदिग्ध गिरफ्तार; आतंकी साजिश नाकाम करने का दावा

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि ये लोग देश के विभिन्न महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।

सूर्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी असद ने अब्बू के कहने पर हत्याकांड को दिया था अंजाम

Surya Murder Case: सूर्या हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे हत्याकांड में असद के पिता नबाव की भूमिका भी सामने आई है। पूछताछ में आरोपी फरहान ने बताया कि 18 मई को बाइक चलाने को लेकर असद और सूर्या में लड़ाई हुई थी। इसके बाद असद ने हत्याकांड को अंजाम दिया था।

Crime News: लोहरदगा में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, बेटे ने पिता और पत्नी की हत्या की

झारखंड के लोहरदगा जिले से सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। भंडरा थाना क्षेत्र के सेंगरा टोली गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast