Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हांसी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, बिहार का रहने वाला था मृतक

Haryana News: हांसी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, बिहार का रहने वाला था मृतक

Haryana News: हरियाणा के हांसी में ढाणी शांकरी के पास हांसी-भिवानी रेलवे लाइन पर सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और अपने माता-पिता के साथ हांसी क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता था। हादसे की सूचना मिलने के बाद हांसी जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक अपने माता-पिता के साथ तोशाम रोड स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे ढाणी शांकरी के पास हांसी-भिवानी रेलवे लाइन पर वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जीताखेड़ी रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने घटना की सूचना हांसी जीआरपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसआई बलबीर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने पुलिस के समक्ष मृतक की पहचान की।

पोस्टमार्टम के लिए भेज गया शव

पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई की मांग नहीं की। इसके बाद पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है। हादसे के कारणों को लेकर पुलिस की ओर से आवश्यक जानकारी जुटाई गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हिसार में ACB की बड़ी कार्रवाई, अभिनेता यशपाल शर्मा के भाई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के हिसार में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जल सेवाएं मंडल में जिलेदार के पद पर तैनात राजेश कुमार को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। राजेश कुमार बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा के भाई बताए जा रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने कृषि भूमि पर विकसित की गई कॉलोनी के लिए सीओओ तैयार करने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए राजेश कुमार को रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

Uttarakhand News: सीएम धामी ने खटीमा में 7.23 करोड़ की गौशाला का किया लोकार्पण, 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें प्रमुख रूप से ₹34.44 करोड़ की लागत से राज्य मार्ग-70 के सत्रहमील से नानकसागर प्रभाग तक 13.60 किमी मार्ग के उच्चीकरण का कार्य शामिल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast