Gold-Silver Price Today 25 September 2026: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बाजार खुलने से पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई और यह सभी टैक्स समेत करीब 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि, MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.09 फीसदी यानी 131 रुपये की बढ़त के साथ 1,50,841 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,50,710 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,51,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और गुडरिटर्न्स के मुताबिक 1,52,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,307.20 रुपये प्रति औंस दर्ज की गई।
चांदी के भाव में भी उतार-चढ़ाव जारी है। दिल्ली में चांदी 5,000 रुपये सस्ती होकर सभी टैक्स समेत 2.37 लाख रुपये प्रति किलो रह गई। MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.23 फीसदी यानी 548 रुपये बढ़कर 2,34,030 रुपये प्रति किलो पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में यह 2,33,482 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार चांदी 2,34,040 रुपये प्रति किलो और गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2.45 लाख रुपये प्रति किलो पर रही।
इसके अलावा देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी के कैरेट के हिसाब से ताजा भाव भी जानिए।
दिल्ली
24 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,52,830 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,40,100 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,14,660 प्रति 10 ग्राम
चांदी की कीमत - ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम
मुंबई
24 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,52,680 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,39,950 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,14,510 प्रति 10 ग्राम
चांदी की कीमत - ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम
चेन्नई
24 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,52,730 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,40,000 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,17,700 प्रति 10 ग्राम
चांदी की कीमत - ₹2,50,100 प्रति किलोग्राम
कोलकाता
24 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,52,680 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,39,950 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोने की कीमत - ₹ 1,15,510 प्रति 10 ग्राम
चांदी की कीमत - ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम