Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: गुरूग्राम में थार ने मचाई तबाही! दादा समेत दो मासूमों की दर्दनाक मौत

HARYANA NEWS: गुरूग्राम में थार ने मचाई तबाही! दादा समेत दो मासूमों की दर्दनाक मौत

Gurugram Road Accident: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के पटौदी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां एक थार गाड़ी ने तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। मरने वाले में दो नाबालिग बच्चे औऱ एक व्यक्ति शामिल था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतक सुभाष अपने दो पोतो के साथ अपने भाईयों से मिलने के लिए खोड गांव के पास लोकरा रोड पर आए थे। लेकिन शुक्रवार की देर रात 11 बजे जब वह वापस घर लौट रहे थे, तभी एक महिंद्रा थार ने टक्कर मार दी। हादसे में 8 साल के ज़ायेद खान और 10 साल के ईशान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 53 साल के सुभाष ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के थार चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थार को जब्त कर लिया है और आरोपी की तालाश में जुट गई। 

आरोपी ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार

हादसे पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने गाड़ी की नंबर प्लेट से ड्राइवर की पहचान कर ली है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी। बताया जा रहा है कि हादसे के समय थार गाड़ी बहुत तेज़ रफ़्तार से चल रही थी। आसपास के लोगों के मुताबिक, थार की स्पीड बहुत तेज थी। कुचलने के बाद तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके चलते तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAJ KA MAUSAM: 9 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी तपिश; जानें अपने राज्य का हाल

AAJ KA MAUSAM: इन दिनों देश में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं तो बारिश ने लोगों को जीन बेहाल कर दिया है तो कहीं गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही कई राज्यों में बिजली गिरने और तूफान का खतरा भी है। तो कहीं बादल हट रहे है। दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम अब करवट ले रहा है। वहां पर तेज धूप निकलने लगी है। साथ ही तापमान बढ़ने लगा है।

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ, ISI के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

Espionage Module Busted: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल ने जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

सरकारी कर्मचारियों को GPF पर मिलेगा 7.1 फीसदी ब्याज, इन लोगों को होगा फायदा

No Changes In GPF Rate: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय ने अप्रैल से जून 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसे पहले की तरह 7.1 फीसदी पर ही बरकरार रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast