Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: गुरुग्राम में दूध सप्लायर पर चाकू से हमला, 12 हजार रुपये लूटकर आरोपी फरार

Haryana News: गुरुग्राम में दूध सप्लायर पर चाकू से हमला, 12 हजार रुपये लूटकर आरोपी फरार

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-7 मार्किट में सोमवार शाम दूध सप्लायर पर जानलेवा हमला हुआ। न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में आरोपी ने दूध सप्लायर नरेंद्र भड़ाना को रास्ते में रोककर चाकू से हमला कर दिया और करीब 12 हजार रुपये लूट लिए। हमले में नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र दूध सप्लाई के पैसे लेकर जा रहे थे। तभी आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। हालांकि नरेंद्र ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान कृष्णा कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ बॉबी के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस लूट के साथ-साथ पुरानी रंजिश के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार के मुताबिक आरोपी की पहचान कृष्णा कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ बॉबी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। घायल नरेंद्र को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात के पीछे सिर्फ पैसे लूटने की मंशा थी या फिर आरोपी और पीड़ित के बीच कोई पुरानी रंजिश भी थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: करनाल नगर निगम में ACB की कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते हुए कर्मचारी गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के करनाल से रिश्वतखोरी के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने करनाल नगर निगम में रेड करते हुए प्रॉपर्टी आईडी ब्रांच में तैनात कर्मचारी गौरव राणा को कथित तौर पर 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है।

Haryana News: हरियाणा में तीन दिन तक नहीं मिलेगा दूध, जानें क्या है पूरा मामला

Haryana News: हरियाणा में दूध के खरीद भाव को लेकर पशुपालकों और डेयरी क्षेत्र के बीच मांग तेज हो गई है। पशुपालक दूध की कीमत बढ़ाने की मांग कर रहे हैं और राज्यभर में 1 से 3 अक्टूबर तक तीन दिन दूध की सप्लाई बंद रखने का आह्वान किया गया है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, इस अभियान में पशुपालकों के साथ दूध विक्रेताओं और डेयरी से जुड़े लोगों को भी शामिल होने की अपील की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast