Search KhabarFast

Press ESC to close

गुरुग्राम में तेज रफ्तार का कहर, सड़क पर खड़े दो युवकों को कुचला, एक की मौत और 1 की हालत गंभीर

गुरुग्राम में तेज रफ्तार का कहर, सड़क पर खड़े दो युवकों को कुचला, एक की मौत और 1 की हालत गंभीर

Gurugram Road Accident: हरियाणा के साइबर सिटी गुरुग्राम में सड़क किनारे खड़े 25 वर्षीय एलएलबी के छात्र को स्कोडा कार ने कुचल डाला और मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एलएलबी के छात्र की मौत हो गई, जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक को घायला वस्था में हॉस्पिटल में दाखिल करवाया, जहा उसकी नाजुक हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस हादसे में मारे गए एलएलबी के छात्र हर्ष का शव कब्जे में ले आरोपी स्कोडा चालक की तलाश शुरू कर दी है। ये पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। बाइट-मोक्ष

प्रत्यक्षदर्शी मोक्ष ने बताया कि वह मृतक हर्ष का पड़ोसी है। सुबह तीन बजे हर्ष ने उससे भूख लगने की बात कही। इस पर वह दोनों दिल्ली-जयुपर हाइवे पर बने चंचल ढाबे पर कुछ खाने के लिए पहुच गए। ढाबा उनके घर ओम नगर से कुछ ही दूरी पर है। दोनों बाइक से वहाँ पहुचे। ढाबे पर भीड़ जायद थी इस लिए वह इंतजार करने लगे। इसी बीच हर्ष का एक पुराना दोस्त मिल गया। हर्ष उससे बात करने के लिए सड़क के किनारे खड़ा हो गया। उसी दौरान एक स्कोडा वहा आई और हर्ष को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। कार काफी तेजी से जा रही थी। रफ्तार की वजह से एक अन्य युवक भी उसकी चपेट में आ गया। जिसे हाथ ,पैर और कमर में गम्भीर चोटे लगी। हालांकि वहा खड़े कुछ लोगो ने स्कोडा का पीछा भी किया और उसे पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन स्कोडा चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद  उन्होंने इनकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुची और जांच में जुट गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। वही पुलिस ने हर्ष के शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला हादसा! पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत

Chattisgarh News:छत्तसीगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई में बड़ा हादसा हुआ है। यहां वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत हो गई। घटना में कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। वहीं, हासके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली शराब नीति केस में हाई कोर्ट में गरम बहस, जज के रिक्युजल पर केजरीवाल ने दिए ये कारण

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस से जुड़े मामले में मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में एक अहम सुनवाई हुई। इस दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद अदालत में पेश होकर अपनी दलीलें रखीं।

महिला आरक्षण के बाद कैसी होगी संसद, कितनी होगी सीटों की संख्या, जानें पूरी डिटेल

Women Reservation: महिला आरक्षण लागू होने के बाद संसद में सीटों की संख्या बढ़नी तय है। अब तक यह जानकारी दी जा रही थी कि सीटों की संख्या 816 होगी लेकिन, अब संख्या बढ़कर 850 होनी की चर्चा है। जिसके तहत राज्यों को 815 सीटें और केंद्र शासित प्रदेशों को 35 सीटें दी जाएंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें