Search KhabarFast

Press ESC to close

कंधे पर कांवड़, दिल में भोले की भक्ति... हरियाणा के फरीदाबाद में नन्हे कांवड़िए की भक्ति ने किया भावुक

कंधे पर कांवड़, दिल में भोले की भक्ति... हरियाणा के फरीदाबाद में नन्हे कांवड़िए की भक्ति ने किया भावुक

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के एनआईटी एक नंबर स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में संचालित डॉ अनिल मालिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की पहली कक्षा में पढ़ने वाले नन्हे छात्र रोहन ने इस बार पहली बार हरिद्वार कांवड़ यात्रा में हिस्सा लिया और और शिवलिंग पर किया अभिषेक । नन्हे कावड़िया की भक्ति भावना देख सभी हैरान और भावुक हो गए वहीं उसके स्कूल के सहपाठियों ने भी जय भोलेनाथ का उद्घोष कर नन्हे कावड़ीए का हौसला बढ़ाया।

पहली कक्षा में पढ़ने वाले नन्हे कावड़िए रोहन ने बताया कि वह भोले बाबा को बहुत मानता है और अपने माता-पिता व परिवार की खुशहाली के लिए कांवड़ यात्रा पर गया था। नन्हे कांवड़िया रोहन ने बताया कि उसे भोले बाबा पर पूरा विश्वास है। उसने कहा कि यात्रा के दौरान उसे किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और सफर भी भोले बाबा की कृपा से आसानी से पूरा हो गया।

वहीं स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे संस्कार देने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बचपन की उम्र ही ऐसी होती है, जब बच्चों को अपने धर्म, संस्कृति और संस्कारों से परिचित कराया जाना चाहिए। शिक्षा के साथ संस्कार भी बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सड़क पर बैठे मवेशियों से टकराई स्कूटी, डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की जान चली गई। घटना एनआईटी-3 नंबर इलाके की बताई जा रही है, जहां सड़क पर बैठे मवेशियों के झुंड से स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद युवक उछलकर सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Uttarakhand News: CM धामी ने विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों की समस्याएं सुनीं, उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन

CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

Uttrakhand News:प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने की मानसून एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा, प्रभावितों को राहत पहुंचाने के निर्देश

Uttrakhand News:प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को देहरादून सर्किट हाउस स्थित औद्यानिक बोर्ड के सभागार से वर्चुअल माध्यम से जनपद रुद्रप्रयाग में मानसून एवं वर्षाकाल के दौरान हुई क्षति तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast