
Faridabad Road Accident: हरियाणा के फरीदाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां दो कारों में की जबरदस्त भिड़त हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।
फरीदाबाद में देर रात करीब 2:00बजे हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की जान गई। 5लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। मरने वाले सभी पलवल और होड़ल के रहने वाले थे। देर रात जेसीबी कंपनी से अपनी स्विफ्ट खत्म करके अर्टिगा गाड़ी से घर वापस लौट रहे थे। तभी पलवल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार हेक्टर कार ने अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मारी।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं जानकारी देते हुए सेक्टर 58थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात करीब 2:15बजे पुलिस को पता चला कि नेशनल हाईवे पर दो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत अर्टिगा कार में फंसे पांच लोगों को बड़ी मशक्कतके बाद बाहर निकाला। वहीं मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल, पुलिस की तरफ से कार्रवाई जारी है। हादसे में किसकी लापरवाही है, यह कहना मुश्किल है।
Leave a comment