Search KhabarFast

Press ESC to close

अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में करियर हुआ बर्बाद, जानें 90 के दशक की इस एक्ट्रेस की कहानी

अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में करियर हुआ बर्बाद, जानें 90 के दशक की इस एक्ट्रेस की कहानी

Monica Bedi Story: मोनिका बेदी ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म ताजमहल से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों का रुख किया और सुरक्षा जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने सलमान खान और संजय दत्त जैसे बड़े सितारों के साथ भी स्क्रीन साझा की। हालांकि, समय के साथ उन्हें अच्छे फिल्म ऑफर कम मिलने लगे, लेकिन विदेशों में स्टेज शो के लिए उन्हें लगातार बुलाया जाता रहा।

इसी दौरान मोनिका दुबई एक स्टेज शो के लिए गईं, जहां उनकी मुलाकात अबू सलेम से हुई। साल 1998 में अबू सलेम दुबई में ‘किंग्स ऑफ कार ट्रेडिंग’ नाम से कारोबार शुरू कर चुका था। स्टेज शो के दौरान उसने खुद को एक बिजनेसमैन बताकर मोनिका से संपर्क किया। वह अलग नाम से फोन पर बात करता था और उसकी बातों का अंदाज ऐसा था कि मोनिका उससे मिलने से पहले ही प्रभावित हो गईं।

कैसे हुआ प्यार?

बताया जाता है कि अबू सलेम की पर्सनैलिटी और अच्छे लुक्स ने मोनिका को काफी आकर्षित किया। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। हाल ही में मशहूर वकील उज्ज्वल निकम ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि अबू सलेम ने खुद उनसे कहा था कि वह और मोनिका शादीशुदा हैं और उसके पास निकाहनामा भी है। हालांकि, मोनिका हमेशा इस शादी से इनकार करती रही हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

जब दोनों का रिश्ता सार्वजनिक हुआ, तो फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया। कुछ प्रोड्यूसर्स ने दावा किया कि उन्हें अबू सलेम की धमकियों के कारण मोनिका को फिल्मों में लेना पड़ा। इस रिश्ते के चलते मोनिका को काम तो मिला, लेकिन इसकी भारी कीमत भी चुकानी पड़ी। मुंबई ब्लास्ट के बाद अबू सलेम अमेरिका चला गया, लेकिन उसका मोनिका से संपर्क बना रहा।

बाद में दोनों को लिस्बन में गिरफ्तार किया गया। मोनिका ने करीब ढाई साल जेल में बिताए। भारत लौटने पर उन्हें सजा हुई, जिसे बाद में कम कर दिया गया। 2007 में जेल से रिहा होने के बाद मोनिका के पास न करियर बचा था, न पुरानी पहचान। 2008 में उन्होंने बिग बॉस के जरिए वापसी की और कुछ टीवी शोज किए। आज मोनिका फिल्मों से दूर हैं, जबकि अबू सलेम अब भी जेल में सजा काट रहा है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर पहुंचे सोनू सूद, बोले - हम सिर्फ लोगों के साथ रहना, उनकी मदद...

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पिछले सप्ताह आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए नेपाल पहुंच गए हैं। उनकी टीम राहत कार्यों का समन्वय कर रही है। सोनू सूद ने बताया कि उनकी सूद चैरिटी फाउंडेशन की टीम भारत से आवश्यक सामग्री लेकर आई है और आने वाले महीनों में भी प्रभावित समुदायों की सहायता जारी रखेगी।

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast