Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में अब तक 59.08 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पर्यटन मंत्री ने जताई खुशी

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में अब तक 59.08 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पर्यटन मंत्री ने जताई खुशी

Char Dham Yatra: उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने वर्तमान यात्राकाल में चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। हरिद्वार भ्रमण के दौरान उन्होंने बताया कि अब तक कुल 59,08,972 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है और श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर व्यापक उत्साह बना हुआ है।

सतपाल महाराज ने बताया कि वर्तमान यात्राकाल में यमुनोत्री धाम में 8,26,965, गंगोत्री धाम में 9,29,664, केदारनाथ धाम में 17,29,170 तथा बदरीनाथ धाम में 20,32,477 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान सीजन की चारधाम यात्रा के लिए अब तक कुल 72,45,218 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

Also read: Uttarakhand News: दून विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज, सतत विकास और AI पर हुआ मंथन

कब शुरू हुई थी चारधाम यात्रा?

बता दें, चारधाम यात्रा 2026 की शुरूआत अप्रैल में हुई थी। इस दौरान 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खोले गए थे। तो वहीं, 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ के कपाट खुले। इस तरह अप्रैल से लेकर सितंबर महीने तक लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान मौसम में भी उतार-चढ़ाव देखे गए, जिसे देखते हुए प्रशासन ने कई बार यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित भी किया। मालूम हो कि यात्रा सुचारू रूप से चले, इसके लिए प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर बेहतर व्यवस्थाएं जैसे चिकित्सा सुविधाएं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में ग्रुप D कर्मचारी बना HCS अधिकारी, मेहनत और लगन के बलबूते सतबीर ने लिखा सफलता का नया अध्याय

ऐसे ही मेहनत और लगन की नई मिसाल सिरसा जिले के गांव गांव किशनपुरा के सतबीर सिंहमार ने पेश की हैं जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के बलबूते ग्रुप D से HCS अधिकारी का सफर तय किया है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) द्वारा आयोजित सिविल सर्विस परीक्षा (HCS) में उन्होंने पूरे प्रदेश में 49वीं रैंक हासिल की हैं।

Uttarakhand News: उत्तरकाशी के बर्नीगाड़ में विकास की सौगात, CM धामी ने 217 करोड़ के 38 कार्यों का किया शिलान्यास

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 15 अक्टूबर 2026 गुरुवार को उत्तरकाशी जनपद के पुरोला विधानसभा क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ (कुंवा) में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु अभियान के जनसेवा शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 217 करोड़ रुपये की लागत के 38 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें 30 कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का भी शुभारंभ किया।

Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड पर CM धामी का बड़ा बयान, कांग्रेस पर लगाया राजनीति करने का आरोप

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले दिन से ही मामले में कानूनी कार्रवाई की और अंकिता के परिवार की मांग पर CBI जांच की सिफ़ारिश भी की गई। पुलिस और शासन की कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा हुई है। आरोपियों की जमानत याचिका भी हाईकोर्ट से खारिज हो गई है। सरकार इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरत रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast