Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी राहत! भागलपुर-कटिहार के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, CM सम्राट चौधरी ने PM मोदी का जताया आभार

Bihar News: बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी राहत! भागलपुर-कटिहार के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, CM सम्राट चौधरी ने PM मोदी का जताया आभार

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज 15 अक्टूबर 2026 गुरूवार को भागलपुर से कटिहार तथा कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन ट्रेनों के परिचालन से भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, खगड़िया एवं नौगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और क्षेत्र में रेल संपर्क को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही पर्व-त्योहारों में आने-जाने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। 

Also read: Bihar News: 2.48 लाख बाढ़ प्रभावित किसानों के खाते में पहुंचे 112.52 करोड़ रुपये, CM सम्राट चौधरी ने जारी की अनुदान राशि

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी तथा सीमांचल और अंग क्षेत्र के बीच संपर्क और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार राज्य में रेल सुविधाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार के साथ सतत समन्वय बनाए रखेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में रेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। बेहतर रेल संपर्क से आम लोगों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को लाभ मिलेगा। राज्य सरकार बिहार में आधारभूत संरचनाओं के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि बिहार में रेल सुविधाओं के निरंतर विस्तार से राज्य के विकास को गति मिलेगी तथा आम जनता को और बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार बनेगा उद्योगों का हब, 2030 तक प्रदेश के युवाओं को राज्य में ही मिलेगा रोजगार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर प्रखंड के औद्योगिक क्षेत्र महवल में 140.95 करोड़ की लागत मेगा लेदर, फुटवियर एवं एक्सेसरीज क्लस्टर तथा साझा सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया।

पंजाब में नशीले कैप्सूल बेचने के शक में युवक पकड़ा, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई बहस

पंजाब में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में बुलाए गए बंद के दौरान फरीदकोट में तनाव की स्थिति बन गई। यहां बस स्टैंड के पास लोगों ने नशीले कैप्सूल बेचने के शक में एक युवक को पकड़ लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast