Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड पर CM धामी का बड़ा बयान, कांग्रेस पर लगाया राजनीति करने का आरोप

Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड पर CM धामी का बड़ा बयान, कांग्रेस पर लगाया राजनीति करने का आरोप

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले दिन से ही मामले में कानूनी कार्रवाई की और अंकिता के परिवार की मांग पर CBI जांच की सिफ़ारिश भी की गई। पुलिस और शासन की कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा हुई है। आरोपियों की जमानत याचिका भी हाईकोर्ट से खारिज हो गई है। सरकार इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरत रही है।

इसके साथ CM धामी ने कहा कि अंकिता उनके लिए बेटी और बहन समान है। उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और वह बार-बार अंकिता भंडारी के नाम पर राजनीति करने का प्रयास कर रही है। कहा कि सरकार का उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि अंकिता को न्याय दिलाना है। मुख्यमंत्री धामी ने साफ तौर पर कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। जनता कांग्रेस की राजनीति को अच्छे से जानती है।

बता दें, अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड का सबसे चर्चित मामला है। साल 2022 में ऋषिकेश के पास वनंतरा रिजॉर्ट में काम कर रही अंकिता भंडारी की निमर्म तरीके से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के अंदर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। तो वहीं, परिवार की मांग पर CBI जांच हुई और अब अदालत ने तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।  

Also read: Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में अब तक 59.08 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पर्यटन मंत्री ने जताई खुशी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: बिहार के यात्रियों के लिए बड़ी राहत! भागलपुर-कटिहार के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, CM सम्राट चौधरी ने PM मोदी का जताया आभार

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज 15 अक्टूबर 2026 गुरूवार को भागलपुर से कटिहार तथा कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन ट्रेनों के परिचालन से भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, खगड़िया एवं नौगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Uttarakhand News: उत्तरकाशी के बर्नीगाड़ में विकास की सौगात, CM धामी ने 217 करोड़ के 38 कार्यों का किया शिलान्यास

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 15 अक्टूबर 2026 गुरुवार को उत्तरकाशी जनपद के पुरोला विधानसभा क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ (कुंवा) में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु अभियान के जनसेवा शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 217 करोड़ रुपये की लागत के 38 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें 30 कार्यों का शिलान्यास और 8 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का भी शुभारंभ किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast