Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: फरीदाबाद में ढाई साल का बच्चा खेलते-खेलते पानी के टैंक में गिरा, हुई मौत, परिवार में मातम

Haryana News: फरीदाबाद में ढाई साल का बच्चा खेलते-खेलते पानी के टैंक में गिरा, हुई  मौत, परिवार में मातम

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी में खेलते समय एक ढाई साल का बच्चा पानी के टैंक में गिर गया जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय माता-पिता मजदूरी पर गए थे और बच्चा बड़े भाई बहनों की देखने के लिए घर पर था लेकिन नजर चूकते ही उसे मौत निगल गई। फिलहाल मृतक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक बच्चे की पिता ने बताया कि वह और उनकी पत्नी मजदूरी करते हैं। जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उनके 6 बच्चे हैं और हरदीप सबसे छोटा ढाई साल का  बेटा था। जिसे मजदूरी करने के लिए जब गए तो अपने साथ ले गए थे लेकिन उनके बच्चे जो घर में बड़े हैं वह छोटा बच्चा होने के नाते उसे खिलाने के लिए घर ले आए। लेकिन उनकी नजरों से वह बचकर न जाने कब पानी के टैंक के पास पहुंच गया और न जाने कैसे पानी के टैंक में गिर गया। जब बच्चे उसे खोजने लगे तो उसका कहीं पता नहीं चला आसपास के लोगों ने भी उसे खोज लेकिन बच्चा नहीं मिला जिसके बाद मकान मालकिन ने अपने पानी के टैंक में जब झांक कर देखा तो बच्चा पाने के टैंक में था। जिसे निकालकर आनन फानन में बीके की इमरजेंसी मिलाया गया लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

खेलते समय पानी के टैंक में गिरा बच्चा

बच्चे के पिता ने इस मामले में किसी का कोई दोष नहीं ठहराया। उन्होंने कहा कि लापरवाही उनके बच्चों से हुई है। वह उसका ध्यान नहीं रख पाए। जिसके चलते बच्चा खेलते समय पानी के टैंक में गिर गया और उसकी मौत हो गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एयरटेल ने कस्टमर को दिया तगड़ा झटका, महंगे हो गए रिचार्ज; नए प्लान्स में लगेंगे ज्यादा पैसे

Airtel Recharge Plans: महंगाई के इस दौर में एयरटेल ने भी अपने कमस्टमर को तगड़ा झटका दिया है। देशी की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार एयरटेल ने रिचार्ज प्लान्स महंगे कर दिए हैं। बड़ी बात ये है कि इसकी जानकारी पहले से यूजर्स को नहीं दी गई थी लेकिन, जब रिचार्ज करने की कोशिश की गई तो पता चला है कि अब प्लान्स महंगे हो गए हैं।

भारत-दक्षिण कोरिया में हुए कई अहम समझौते, 50 अरब डॉलर का कारोबार करने का लक्ष्य

India-South Korea Agreements: पीएम मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच बैठक में कई अहम समझौते हुए हैं। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साझा बयान भी जारी किया। दोनों देशों बीच व्यापार, संस्कृति और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

Aaj Ka Mausam: पारा 45 डिग्री के पार! लू के थपेड़ों से झुलसेंगे दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्य, अगले 5 दिनों तक बरसेगी आग

IMD Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें