Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के बिजली निजीकरण के विरोध में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, 22 से 24 अक्टूबर तक हड़ताल

हरियाणा के बिजली निजीकरण के विरोध में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, 22 से 24 अक्टूबर तक हड़ताल

Haryana News: हरियाणा के बिजली कर्मचारी और इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर वीरवार को इंद्री में बिजली कर्मचारियों ने हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) की ओर से इलेवन पावर प्राइवेट कंपनी को लाइसेंस देने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बिजली बोर्ड कार्यालय से रोष मार्च शुरू किया, जो बाजार से होता हुआ बस स्टैंड पर संपन्न हुआ। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि तय समय सीमा बीतने के बावजूद उनकी लंबित समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इसके विपरीत नूंह और गुरुग्राम में बिजली वितरण के लिए निजी कंपनी को लाइसेंस दे दिया गया। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि यह फैसला प्रदेश में बिजली व्यवस्था के निजीकरण की दिशा में बड़ा कदम है, जिससे बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों में भारी रोष है।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बिजली जैसी आवश्यक सेवा को निजी कंपनियों के हवाले करने से कर्मचारियों के हित प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए और बिजली वितरण के निजीकरण से जुड़े फैसले संयुक्त संघर्ष मोर्चा के साथ बातचीत किए बिना आगे न बढ़ाए जाएं। उन्होंने ऐलान किया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर 22 से 24 अक्टूबर तक हड़ताल की जाएगी। यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि सरकार के रवैये के कारण उन्हें बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

कर्मचारी नेताओं ने सरकार से अपने वादे निभाने और बिजली वितरण के निजीकरण की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि हड़ताल के कारण आम जनता या बिजली विभाग को किसी प्रकार की परेशानी होती है तो इसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: भाजपा सरकार के सुशासन और विकास के आगे नहीं टिकेगी कांग्रेस की झूठ की दुकान, 2027 के लिए BJP तैयार

Uttarakhand News: उत्तराखंड की सियासत में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने लगा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जहां विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन को अपनी प्रमुख उपलब्धियों के रूप में प्रस्तुत कर रही है, वहीं कांग्रेस सरकार के कामकाज पर सवाल उठाकर सत्ता में वापसी की रणनीति तैयार कर रही है। ऐसे में प्रदेश की सियासत का बड़ा सवाल यही है कि क्या भाजपा अपने विकास के एजेंडे और जनविश्वास के दम पर कांग्रेस की चुनौती को पीछे छोड़ पाएगी?

Uttarakhand News: उत्तराखंड में BJP की पदयात्रा का ऐलान, CM धामी ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री तरुण बंसल और दीप्ति रावत भी मौजूद रहीं। पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 60 साल तक राज करने के बाद जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए भाजपा को चुना, लेकिन इसके बाद से कांग्रेस भ्रम की राजनीति कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast