Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड में BJP की पदयात्रा का ऐलान, CM धामी ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

Uttarakhand News: उत्तराखंड में BJP की पदयात्रा का ऐलान, CM धामी ने कांग्रेस पर लगाए आरोप

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री तरुण बंसल और दीप्ति रावत भी मौजूद रहीं। पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 60 साल तक राज करने के बाद जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए भाजपा को चुना, लेकिन इसके बाद से कांग्रेस भ्रम की राजनीति कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है। इसी कथित भ्रम को दूर करने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ यात्रा निकाली जाएगी। सीएम धामी ने यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 31 अक्टूबर को श्रीनगर, 2 नवंबर को देहरादून और 3 नवंबर को रुद्रपुर में पदयात्रा आयोजित की जाएगी। देहरादून में 2 नवंबर को 10 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही।

राहुल गांधी और कांग्रेस की राजनीति पर साधा निशाना

प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी और कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हार के डर से कांग्रेस कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग को दोष देती है। सीएम के मुताबिक, कांग्रेस अपनी असफलता का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ती है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली आंदोलन का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि युवाओं को भ्रमित कर हिंसा कराई गई। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और दिवंगत जनरल बिपिन रावत पर की गई टिप्पणियों की निंदा की।

UCC और नकल विरोधी कानून का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने 13,000 एकड़ भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने, समान नागरिक संहिता (UCC), धर्मांतरण विरोधी कानून और नकल विरोधी कानून जैसे फैसले लिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इन फैसलों का भी विरोध किया। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता जागरूक है और कांग्रेस के नैरेटिव को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने प्रदेश में भाजपा की नीतियों और सरकार के फैसलों को लेकर जनता के समर्थन का भरोसा जताया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के बिजली निजीकरण के विरोध में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, 22 से 24 अक्टूबर तक हड़ताल

Haryana News: हरियाणा के बिजली कर्मचारी और इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर वीरवार को इंद्री में बिजली कर्मचारियों ने हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) की ओर से इलेवन पावर प्राइवेट कंपनी को लाइसेंस देने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बिजली बोर्ड कार्यालय से रोष मार्च शुरू किया, जो बाजार से होता हुआ बस स्टैंड पर संपन्न हुआ। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Haryana News: हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, कई निर्माण कार्यों को मिली प्रशासनिक मंजूरी

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लगभग 423.48 लाख रुपये की लागत से विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के नए भवनों और बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस पहल का उद्देश्य उन उप-स्वास्थ्य केंद्रों को मानक और आधुनिक भवन उपलब्ध कराना है जो वर्तमान में बिना भवन के चल रहे हैं या पंचायत भवनों एवं अन्य परिसरों में संचालित हो रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast