
Deepender Hooda in Kurukshetra: कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा आज जिला कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा में पहुंचे। यात्रा का नेतृत्व कर रहे सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जनता को संबोधित किया। और उसके बाद लाडवा शहर में हरियाणा मांगे हिसाब पद यात्रा निकाली गई। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में पिछले 10 वर्षों से भाजपा का शासन काल था और उसके शासनकाल में बेरोजगारी भ्रष्टाचार महंगाई आदि सभी चीजे बढ़ी हैं।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इन सब चीजों का हिसाब अब उनसे मांगा जा रहा है। तो वह हिसाब नहीं दे रहे हैं। लेकिन अब हरियाणा विधानसभा के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। और 4 अक्टूबर को हरियाणा की जनता भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएंगी।

Leave a comment