Search KhabarFast

Press ESC to close

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दिया बड़ा बयान, कहा- मेरे नाम का कोई उपयोग दुर्पयोग ना करें

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दिया बड़ा बयान, कहा- मेरे नाम का कोई उपयोग दुर्पयोग ना करें

चंडीगढ़हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की प्रेसकॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में ऐसे काम हुए जो काफी सराहनीय है, इसके लिए शिक्षा विभाग का बहुत धन्यवाद। महिपाल ढांडा ने सुपर 100 कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूल के 72विद्यार्थियों ने क्वालीफाई किया। इसमें 24 लकड़ियां भी है। इसमें कंपटीटिव एग्जाम्स की कोचिंग दी जाती है।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि सभी पंचायतों को एक पत्र जारी किया है, जिसमें ग्रीष्म कालीन छुट्टियों में स्कूल की साफ सफाई  देख रेख का जिम्मा सौंपा है।उन्होंने कहा कि सभी प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र जारी किया है, एक सप्ताह में कम से कम एक स्कूल में विजिट करे। ताकि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य बातों की भी जानकारी मिले।साथ ही पढ़ाई के साथ साथ 9वी, 10वी और 11वी के बच्चों को इंटर्नशिप करवाने बारे भी ध्यान दिया जाए। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। महिपाल ढांडा ने कहा किइस बार 92.49%परीक्षा परिणाम रहा है। यह परिणाम बड़ा संतोषजनक है। इस बार का परिणाम सरकारी स्कूलों का निजी स्कूलों से बेहतर है।बड़े साइंटिफिक तरीके से अध्यापकों के तबादले करेंगे, डेपुटेशन पर यदि कोई मामला आता है तो उसपर कोई ऐतराज नहीं है।

मेरे नाम का कोई उपयोग दुर्पयोग ना करें- महिपाल ढांडा

शिक्षा मंत्री ने कहा कि मेरा नाम लेकर यदि कोई भी अधिकारियों पर दवाब नहीं बना सकता, यह बिल्कुल भी मान्य नहीं है। मेरे नाम का कोई उपयोग दुर्पयोग ना करें। सारी चीजें नियमानुसार हो।कोई किसी के बहकावे में ना आए, यदि किसी ने भ्रष्टाचार करके कोई काम किया है, उसको बक्शा नहीं जाएगा।हरियाणा में न्यू एजुकेशन पॉलिसी को लागू किया है। हरियाणा समूचे देश में पहला राज्य है हरियाणा जहां न्यू एजुकेशन पॉलिसी पूरी तरह से लागू हो चुकी है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: देरी से बढ़ सकता है कर्मचारियों का एरियर, फिटमेंट फैक्टर से तय होगी रकम; मिलेंगे 18 लाख रुपये

केंद्रीय सरकारी कर्मचारी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की रिपोर्ट और उसके लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस महीने आयोग ने जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में हितधारकों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं।

Delivery Partner Job: बाइक नहीं है तो भी कर सकते हैं डिलीवरी पार्टनर का काम, ऐसे शुरू करें कमाई

भारत में गिग इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। खासकर 10 से 15 मिनट में सामान पहुंचाने वाले क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Zepto, Swiggy और Blinkit युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

Kal Ka Mausam 23 Sep: मानसून की विदाई से पहले झमाझम बरसेंगे बादल, UP-बिहार समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट; IMD से जानें कल का मौसम

23 September Ka Mausam: देशभर से मानसून की विदाई होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया डिप्रेशन बन चुका है। जिस वजह से भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast