Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: नशे से दूर, स्वस्थ जीवन की ओर हरियाणा, हेल्थ सप्लीमेंट्स की गुणवत्ता पर होगी नजर

Haryana News: नशे से दूर, स्वस्थ जीवन की ओर हरियाणा, हेल्थ सप्लीमेंट्स की गुणवत्ता पर होगी नजर

Haryana News: हरियाणा में युवाओं को नशे से बचाने और उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली से जोड़ने की दिशा में सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ड्रग-मुक्त हरियाणा’ अभियान को व्यापक रूप देते हुए अब युवाओं के स्वास्थ्य से जुड़े उन उत्पादों की गुणवत्ता पर भी सख्ती बढ़ाई गई है, जिनका उपयोग फिटनेस और ऊर्जा बढ़ाने के नाम पर तेजी से बढ़ रहा है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ-साथ खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को उनकी दिनचर्या का हिस्सा बनाना है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में हर महीने मैराथन आयोजित की जा रही हैं।

इसी व्यापक पहल के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन, हरियाणा ने 5 अक्तूबर को प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ विशेष राज्यव्यापी प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान निर्माताओं, वितरकों, खुदरा विक्रेताओं और केमिस्ट आउटलेट्स सहित 61 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 30 के तहत न्यूट्रास्युटिकल्स, प्रोटीन पाउडर और एनर्जी ड्रिंक्स के 73 सैंपल लिए गए। इन सैंपलों को राज्य खाद्य प्रयोगशालाओं, चंडीगढ़ एवं करनाल तथा एनएबीएल-मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजा गया है।

रोहतक में ‘100% नेचुरल’ दावे की जांच शुरू

अभियान के दौरान रोहतक स्थित मैसर्स द वैरायटी न्यूट्रिशन के परिसर में ‘नेचुरल प्रोटीन पाउडर’ (कोड: RTK/DO/2025) का स्टॉक पाया गया। उत्पाद पर ‘100% नेचुरल’ का अप्रमाणित दावा किया गया था। इसके अलावा, लेबल पर समाप्ति तिथि, निर्माता का पता और एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर जैसी अनिवार्य जानकारियां भी अंकित नहीं थीं। मामले में फर्म के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सैंपल रिपोर्ट के आधार पर होगी कड़ी कार्रवाई

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त ने कहा कि सरकार के स्पष्ट और सख्त निर्देश हैं कि युवाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी उत्पाद या कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि रोहतक में सामने आए मामले में उत्पाद के लेबल पर ‘100% नेचुरल’ का दावा किया गया था, जबकि समाप्ति तिथि, निर्माता का पता और एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर जैसी अनिवार्य जानकारियां उपलब्ध नहीं थीं। ऐसे मामलों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लिए गए 73 सैंपल राज्य खाद्य प्रयोगशालाओं, चंडीगढ़ एवं करनाल तथा एनएबीएल-मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। यदि कोई सैंपल असुरक्षित, अमानक, मिसब्रांडेड या गैर-अनुपालित पाया जाता है, तो संबंधित निर्माता, वितरक या विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और प्रदेशभर में ऐसे उत्पादों की गुणवत्ता, लेबलिंग, लाइसेंस तथा बिक्री संबंधी नियमों की नियमित जांच की जाएगी।

 आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि नाबालिग बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अन्य संवेदनशील वर्गों को डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के बिना ऐसे उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्माताओं और विक्रेताओं से अपील की कि वे उत्पादों पर सभी अनिवार्य विवरण स्पष्ट रूप से अंकित करें और खाद्य सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें।

हरियाणा सरकार की युवा-केंद्रित मुहिम का उद्देश्य केवल नशे के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं, बल्कि युवाओं को स्वस्थ विकल्प उपलब्ध कराकर उन्हें सकारात्मक दिशा देना भी है। नशे के खिलाफ जागरूकता, खेल गतिविधियों और नियमित मैराथन के साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन की यह कार्रवाई भी इसी व्यापक प्रयास को मजबूती प्रदान कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की मनमानी कीमत पर उपभोक्ता आयोग सख्त, लगाया ₹85 हजार का जुर्माना

Bihar Consumer Commission: बिहार के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने उपभोक्ता शिकायत संख्या 579/2016 में महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए सिनेमाघर परिसर में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की अनुचित कीमत वसूले जाने को अनुचित एवं प्रतिबंधात्मक व्यापार व्यवहार माना है। यह आदेश आयोग के अध्यक्ष श्री प्रेम रंजन मिश्र एवं सदस्य श्री रजनीश कुमार द्वारा 05 अक्टूबर 2026 को पारित किया गया।

Bihar News: वैशाली में होगा भव्य 'अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026' का आयोजन, म्यांमार-थाईलैंड-जापान समेत कई देशों के भिक्षु-विद्वान होंगे शामिल

International Buddhist Conference 2026: बिहार की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक धरती वैशाली जल्द ही एक ऐसे अद्भुत और भव्य समागम की गवाह बनने जा रही है, जो राज्य के इतिहास में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। आगामी 11 से 13 दिसंबर 2026 तक वैशाली स्थित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप परिसर में भव्य "अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन 2026" का आयोजन किया जाएगा।

Bihar News: ₹1,040 करोड़ से ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम को मिलेगी रफ्तार, पायलट प्रोजेक्ट के तहत विकसित होंगे पांच ग्रीन हाइड्रोजन विलेज

Bihar energy sector: बिहार ने बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश की तैयारी कर रही है। राज्य में उत्पादन, ऊर्जा भंडारण, ट्रांसमिशन, वितरण और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए करीब ₹1,88,383 करोड़ के निवेश की योजनाएं प्रस्तावित है। 2030 तक राज्य की पीक बिजली डिमांड बढ़कर 11,747 मेगावाट पहुंचने का अनुमान है। ऊर्जा सचिव सह अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव (भा. प्र. से.) ने IIT पटना में India Energy Week (IEW) 2027 के जागरूकता कार्यक्रम में यह जानकारी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast