Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के किसानों के लिए बड़ा तोहफा, लॉन्च किया जाएगा किसान ऐप, CM सैनी ने कहा- मैं किसान का बेटा हूं

हरियाणा के किसानों के लिए बड़ा तोहफा, लॉन्च किया जाएगा किसान ऐप, CM सैनी ने कहा- मैं किसान का बेटा हूं

Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने प्रेस कॉन्फेंस को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण विषय पर बात करने के लिए आज आया हूं। किसान जो फसल लेकर मंडियों में आये है उनपर बात करने आया हूं। विपक्ष आज एक तरीके का वातावरण खड़ा कर रहा है जैसे उनके समय में किसान बहुत संतुष्ट थे। दूसरों पर उंगली उठाना विपक्ष का काम है, लेकिन यह नहीं की अपनी दुकान खोल के बैठ जाओ।

नायब सैनी ने कहा कि अपने समय में झांक के देखो किस तरीके का झूठ और भृम फैलाने का काम किया। लोग समझदार है उन्हें पता है कि विपक्ष झूठ बोलता है। इनकी झूठ की दुकान अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि आज किसानों के मुद्दे पर बात करने के लिए आया हूं आज रिकार्ड तोड़ खरीद और खरीद को लेकर जो हमने व्यवस्था की थी। उसकी जानकारी देने आया हूं।

सीएम नायब सैनी कहा कि रफी सीजन 2026- 27 में फसलों की बम्पर आवक हुई है जिसने पीछले 4 साल का रिकार्ड तोड़ा है इसके लिए प्रदेश के किसान भाइयों को बधाई। यह मेरे किसान की मेहनत का फल जो पसीना बहता है। पिछले 7 दिनों में रिकार्ड आवक हुई है। 5 लाख 80,000 किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंची है। 79 लाख 14 हजार मीट्रिक टन गेहूं का डिजिटल सत्यापन हो चुका है। 97 फीसदी फसल का डिजिटल सत्यापन हुआ। किसान पारदर्शी व्यवस्था में विश्वास दिखा रहा है। 7023000 मेट्रिक टन गेहूं खरीद हो चुकी है।

Also read: हरियाणा में 150000 किसानों के खातों में आएंगे 370.50 करोड़ रुपये, सरकार ने दी मंजूरी

कांग्रेस पर बरसे सीएम सैनी

नायब सैनी ने कहा कि 34 लाख मीट्रिक टन गेंहू का उठान हो चुका है। 18 अप्रैल से सुचारू तरीके से उठान शुरू हो गया। हर रोज साढ़े 3 लाख मीट्रिक टन गेंहू का उठान हो रहा है। यह प्रक्रिया गति से आगे बढ़ रही है। किसानों की उनकी फसल का भुगतान 48 घंटे में हो इस बात को भी सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि जो संकल्प हमने लिया था किसान को किसान के खेत के एक एक दाने को खरीदा जाएगा उसे पूरा किया। 2014 से पहले  कितनी खरीद हुई यह उन कांग्रेस के नेताओं को बताना चाहिए जो आज बिना जूतों के मंडियो में घूम रहे है।

सीएम सैनी ने किसानों काल को किया याद

सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस काल में किसान ने क्या क्या झेला है वह किसान के ध्यान में है। किसान परिवर्तन पोर्टल (डिजिटल) व्यवस्था के साथ है। 2014 से पहले ना डिजिटल व्यवस्था थी न पारदर्शिता थी। 2-2 महीने भुगतान नहीं होता था। इनके समय मे 1 दिन तक किसानों को लाइनों में खड़ा रहना पड़ता था। कागजी टोकन सिस्टम चलता था। हरियाणा देश का पहला राज्य जो किसान की 24 फसल एमएसपी पर खरीद रहा है।

किसान ऐप लॉन्च किया जाएगा- सीएम सैनी  

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि अगले हफ्ते से किसानों को कयु आर कोड आधारित जे फाम भेजे जाएंगे। अगले सीजन से किसान ऐप लॉन्च किया जाएगा। जिसमे किसानों को जे फार्म ,भुगतान की स्थिति, गेट पास स्कीड्यूलिंग, सत्यापन की डिटेल व अन्य सुविधाएं उसी ऐप पर उपलब्ध होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: आम आदमी पार्टी पर अनिल विज ने किया कटाक्ष, कहा- झूठ का घड़ा फूट गया है

HARYANA NEWS: आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। जिसको लेकर हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का झूठ का घड़ा फूट गया है। वहीं पश्चिम बंगाल में हुई बंपर वोटिंग को लेकर अनिल विज ने कहा कि ये मोदी की लहर है। मोदी की वजह से इतनी वोटें पड़ी है। लोग घरों से निकल निकल कर वोट डालने आए है।

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित...10वीं में अक्षत गोयल टॉपर, 12वीं में गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरत्ता अव्वल

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast