Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: वोट रद्द होने पर सरकार पर साधा निशाना, बोले-विधायकों की कोई कमी नहीं थी

HARYANA NEWS: वोट रद्द होने पर सरकार पर साधा निशाना, बोले-विधायकों की कोई कमी नहीं थी

HARYANA NEWS: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने झज्जर जिले के गांव हसनपुर स्थित कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के निवास स्थान पर पहुंचे,जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। यह मुलाकात जहां एक ओर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है,वहीं दूसरी ओर इसका सामाजिक पहलू भी सामने आया।

दरअसल,पूर्व सीएम हुड्डा कुलदीप वत्स के भतीजे की शादी के बाद उनके परिवार से मिलने और नई बहुओं को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इस मौके पर घर का माहौल पूरी तरह पारिवारिक और उत्सव जैसा नजर आया। मीडिया से बातचीत के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को पार्टी की ओर से नोटिस जारी किया गया है और इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जब उनसे यह पूछा गया कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक बयान आ रहे हैं कि अपने चेहरे को बचाने का प्रयास किया जा रहा है तो वह इस सवाल से बचते नजर आए।

वोट रद्द होने के मुद्दे पर हुड्डा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायकों की कोई कमी नहीं थी,लेकिन जानबूझकर ऐसी स्थिति पैदा की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी ने इस मुलाकात को और भी अहम बना दिया। राजनीतिक चर्चा के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का संदेश भी इस कार्यक्रम के जरिए देखने को मिला।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Election: बांकुरा में पीएम मोदी ने TMC के खिलाफ लगाई दहाड़, बोले-4 मई से पहले आत्मसमर्पण का आखिरी मौका

PM Modi Bankura Rally: पश्चिम बंगाल के चुनावी अखाड़े में पीएम मोदी ने प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने 19 अप्रैल को बांकुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह टीएमसी के खिलाफ जमकर गरजे। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी की निर्मम सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा दिख रहा है।

‘मोदी सरकार को पहली बार धक्का लगा है’ महिला आरक्षण बिल को लेकर बीजेपी पर प्रियंका गांधी का पलटवार

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी जीत थी। संघीय ढांचे को बदलने और लोकतंत्र को कमजोर करने की सरकार की जो साजिश थी, उसको रोका गया। यह संविधान की जीत थी, देश की जीत थी और विपक्ष की एकता की जीत थी और यह सत्ता पक्ष के नेताओं के चेहरों पर साफ दिख रहा था।

Rahul Gandhi Rally Speech: ‘मेरे पिता ने तमिलनाडु के लिए सब कुछ दिया’, BJP पर राहुल गांधी ने किया जबरदस्त हमला

Rahul Gandhi in Tamil Nadu: तमिलनाडु के रानीपेट में लोकसभा विपक्ष नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल आपने देखा होगा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह संसद में क्या करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने देश से झूठ बोला। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के रिप्रेजेंटेशन के लिए एक बिल पास करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उस बिल के पीछे एक शैतानी विचार छिपा था। वे भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश कर रहे थे। वे हर राज्य को मिलने वाली सीटों की संख्या बदलना चाहते थे। वे दक्षिण भारतीय राज्यों, नॉर्थ-ईस्ट राज्यों और दूसरे छोटे राज्यों को कमजोर करना चाहते थे। प्रधानमंत्री हमारे संविधान पर हमला कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें