Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में हल्की फुहार के साथ ठंडी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान; जानें देशभर का मौसम

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में हल्की फुहार के साथ ठंडी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबारी का अनुमान; जानें देशभर का मौसम

IMD Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, 23मार्च 2026को उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है।

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली और आसपास के NCR क्षेत्र में आज सुबह से आंशिक रूप से बादल छाए हुए है, जिस वजह से हल्की बारिश भी हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 28-30डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16-18डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। तेज हवाएं (30-50किमी/घंटा) चलने से उमस कम महसूस होगी, लेकिन बारिश की वजह से ठंडक बनी रहेगी। येलो अलर्ट जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन लोगों को छाता साथ रखने की सलाह दी जा रही है।

तो वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश संभव है। तेज हवाओं के साथ आंशिक बादल भी छाए रहेंगे। लेकिन तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहेगा।

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आज मौसम सबसे सक्रिय रहेगा। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज बारिश के साथ भारी बर्फबारी की संभावना है। निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। ऊंचे दर्रों और सड़कों पर बर्फ जमा होने से यातायात प्रभावित हो सकता है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और 22डिग्री के आसपास अधिकतम तापमान रहने की उम्मीद है। हिमाचल के शिमला, मनाली, धर्मशाला में बर्फबारी से ठंड बढ़ेगी, जहां अधिकतम तापमान 15-18डिग्री और न्यूनतम 3-10डिग्री के बीच रह सकता है।

IMD का कहना है कि यह पश्चिमी विक्षोभ अगले 2-3 दिनों तक प्रभावी रह सकता है, जिससे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट और बारिश जारी रहेगी। लोगों को पहाड़ी इलाकों में यात्रा के दौरान सतर्क रहने, मौसम अपडेट चेक करने और सड़कों पर फिसलन से बचने की सलाह दी जाती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast