Search KhabarFast

Press ESC to close

Stock Market Crash: ईरान जंग के बीच सेंसेक्स 1300+ अंक गिरा, Nifty 50 भी फिसला

Stock Market Crash: ईरान जंग के बीच सेंसेक्स 1300+ अंक गिरा, Nifty 50 भी फिसला

Today Stock Market Crash: शेयर बाजार में आज 23मार्च 2026को सुबह से ही भारी गिरावट का दौर शुरू हो गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स गैप डाउन ओपनिंग के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में भारी दबाव झेल रहे हैं। दूसरी तरफ, सोना और चांदी के भावों में भयंकर गिरावट देखी गई है, जो पिछले कुछ दिनों से जारी बिकवाली का चरम रूप है। MCX पर सोना और चांदी के फ्यूचर्स में 5-6%तक की गिरावट दर्ज हुई है।

सेंसेक्स-निफ्टी 50में भारी गिरावट

आज बाजार खुलते ही सेंसेक्स पिछले बंद से लगभग 1316.76अंक नीचे खुला, जो करीब 1.7-1.8%की गिरावट दर्शाता है। पिछले सत्र में सेंसेक्स 74,532.96पर बंद हुआ था, ऐसे में आज का ओपनिंग लेवल 73,200के आसपास रहा। निफ्टी 50भी 300-350अंकों की गिरावट के साथ 22,694.20के रेंज में खुला, जो पिछले बंद 23,114.50से काफी नीचे है।

सोने-चांदी की कीमतें क्रैश

आज MCX पर अप्रैल 2026डिलीवरी वाले सोने का भाव ₹1,37,000से ₹1,38,000प्रति 10ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है, जो पिछले सत्र से करीब ₹8,000तक नीचे है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट गोल्ड $4,400-$4,500प्रति औंस के करीब पहुंच गया है, जो चार महीने के निचले स्तर पर है। पिछले हफ्ते से अब तक सोना ₹8,000से अधिक फिसल चुका है, जो 40सालों में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट में से एक है।

वहीं, चांदी में गिरावट और भी तेज रही। MCX पर मई 2026 एक्सपायरी वाली चांदी ₹2,13,000 प्रति किलोग्राम के आसपास है, जो पिछले स्तर से ₹13,000-₹15,000 तक सस्ती हो गई है। प्रति किलोग्राम भाव ₹2,10,000-₹2,15,000 के बीच ट्रेड हो रहा है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर $65-$73 प्रति औंस के बीच फिसल गया है। चांदी की औद्योगिक मांग और इकोनॉमिक स्लोडाउन के डर से यह गिरावट और तेज हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price: अक्षय तृतीया पर क्या है सोने-चांदी का ताजा भाव, खरीदने से पहले जरूर देख लें बाजार का हाल

Akshaya Tritiya Gold-Silver Rate: अक्षय तृतीया 2026 के मौके पर आज 19 अप्रैल को सोने और चांदी के भाव में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस शुभ दिन पर सोना खरीदने की परंपरा को देखते हुए बाजार में ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ी हुई है।

Gold-Silver Price Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी के खरीदारों की बल्ले-बल्ले, दर्ज की गई गिरावट, जानें क्या है नया रेट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के कीमतों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी के दामों में हुए बदलाव ने सभी को हैरान कर दिया है। सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोने में 1600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी चांदी की कीमत 5,700 रुपये टूटकर 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई।

होम लोन EMI नहीं चुकाने पर बैंक कब कर सकता है घर की नीलामी? जानें पूरा कानूनी प्रक्रिया

अगर कोई व्यक्ति अपने होम लोन की EMI समय पर नहीं चुका पाता है, तो स्थिति गंभीर हो सकती है और बैंक उसके घर की नीलामी तक कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें