Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: क्यों भावुक हुए पृथ्वी शॉ, दिल्ली कैपिटल्स में वापसी के बाद दिया दिल छू लेने वाला संदेश

IPL 2026: क्यों भावुक हुए पृथ्वी शॉ, दिल्ली कैपिटल्स में वापसी के बाद दिया दिल छू लेने वाला संदेश

IPL 2026: आईपीएल 2026 के आगाज होने में 6 दिनों का वक्त रह गया है। उससे पहले सभी टीम के खिलाड़ी अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अपनी तैयारी की फोटो शेयर कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय ओपनर पृथ्वी शॉ ने फैंस के लिए एक भावुक संदेश लिखा है। शॉ इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

बता दें कि पृथ्वी शॉ का दिल्ली के साथ लंबा जुड़ाव सात सीजन के बाद खत्म हो गया था। आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले दिल्ली ने 26 वर्षीय बल्लेबाज को रिटेन नहीं किया था। इसके बाद आईपीएल 2025 के ऑक्शन में शॉ को खरीदने के लिए किसी भी टीम ने दांव नहीं लगाया। यही वजह रही थी कि पिछले सीजन पृथ्वी शॉ इस लीग में दिखाई नहीं दिए थे।

पृथ्वी शॉ को दिल्ली ने खरीदा

आईपीएल 2026 ऑक्शन की शुरुआत में भी टीमें पृथ्वी शॉ पर दांव लगाने से बचती नजर आई थीं। हालांकि, शॉ की किस्मत ने एक्सीलरेटेड फेज (तेज गति से होने वाला ऑक्शन) में साथ दिया था। इस आखिरी राउंड में चुने गए 11 खिलाड़ियों में से एक शॉ भी थे और उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख की बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया।

घर वापसी पर क्या बोले शॉ?

दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार यानी 22 मार्च को अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शॉ पृथ्वी शॉ का एक वीडियो शेय़र किया।, जिसके कैप्शन में लिखा हमारा लड़का घर लौट आया है। दिल्ली द्वारा जारी एक वीडियो में शॉ को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि कोटला जैसी जगह को आप कभी नहीं भूलते। न वहां के शोर को, न वहां की खामोशी को, और न ही इस बात को कि इस जगह ने आपको क्या दिया है। कुछ कहानियों का अंत नहीं होता। वे वापस आती हैं। दिल्ली, तुम्हारा लड़का वापस आ गया है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लय से कैसे भटके बुमराह, 164 रन खर्च किए लेकिन विकेट 0, जानें क्यों बेरंग हो रहे 'यॉर्कर किंग'

Bumrah IPL 2026 Performance:आईपीएल 2026 में मुंबई शायद विजय रथ पर सवार होना भूल गई है। अभी तक खेले गए पांच मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत मिली है। टीम के लिए दुर्भाग्य की बात तो ये है कि कोई खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म है, तो चोट के कारण बाहर है।

टी20 विश्व कप में हुई थी मैच फिक्सिंग? टीम के कप्तान का नाम आया सामने; ICC ने शुरू की जांच

ICC Investigat Match Fixing:टी20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया। कप्तान सूर्यकुमार की अगुवाई में भारतीय तीसरी टी20 विश्व कप को अपने नाम किया। अब टी20 विश्व से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

सूर्यकुमार को कप्तानी से धोना पड़ेगा हाथ? टीम इंडिया से भी हो सकती है छुट्टी!

SuryaKumar Yadav: सूर्यकुमार यादव इन दिनों खराब फॉर्म जूझ रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्व कप अपने नाम किया लेकिन, इस दौरान उनके बल्ले योगदान ना के बराबर रहा है। उनका खराब फॉर्म आईपीएल में भी जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें