
HARYANA NEWS:अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए गैंगस्टर सोमबीर छिप्पी उर्फ मोटा गैंगस्टर को STF रोहतक ने उसे दिल्ली एयर पोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया था। STF रोहतक की टीम गैंगस्टर सोमबीर छिप्पी उर्फ मोटा को रोहतक लेकर आई। STF ने गैंगस्टर सोमबीर मोटा को रोहतक कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से STF ने सात दिन का पुलिस रिमांड मांगा था कोर्ट ने गिरफ्तार गैंगस्टर सोमबीर मोटा का पांच दिन का पुलिस रिमांड दिया है। इस पुलिस रिमांड में पुलिस उसके द्वारा अन्य अपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी हासिल करेगी वहीं फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भागने के मामले में जांच करेगी।सोमबीर उर्फ मोटा अनिल छिप्पी गैंगस्टर का छोटा भाई है।
अनिल छिप्पी रोहतक के गांव कारौर के रहने वाले है। गांव में ही गैंगवॉर के चलते कई हत्याएं हो चुकी थी। अनिल छिपी के पिता की भी हत्या हुई थी जिसके कारण अनिल ने अपराध की दुनिया में कदम रखा। सोमबीर का गैंगस्टर काला जेठड़ी और लारेंस बिश्नोई के साथ संबंध है। अनिल छिप्पी हरियाणा के साथ-साथ कई राज्यों में गैंग चलाते है।रोहतक में पकड़े गए गैंगस्टर सोमबीर छिप्पी उर्फ मोटा पर बीस के करीब आपराधिक मामले दर्ज है जिसमें हत्या,फिरौती है। हरियाणा,दिल्ली,राजस्थान,यूपी में मामले भी मामले दर्ज है।
पांच दिन की रिमांड पर गैंगस्टर
सोमबीर को डिपोर्ट होने के बाद रोहतक STF दिल्ली एयर पोर्ट से गिरफ्तार कर लाई थी। गैंगस्टर को कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने पांच दिन का पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस रिमांड में पुलिस इसके अपराध की कुंडली को खंगालेगी।
Leave a comment