
HARYANA NEWS: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सैनी सरकार से कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि किसानों का फसल बीमा का इंश्योरेंस में धांधली की जा रही है। किसानों को प्रीमियम ज्यादा लिया जाता है, जबकि मुआवजा कम मिलता है। यह बात उन्होंने भिवानी जिला के हजारों एकड़ भूमि जलमगन होने के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में भिवानी में कही। वे पूर्व आईएएस अधिकारी आरएस दुहन के छोटे भाई बलवंत दुहन देहांत पर शोक प्रकट करने के लिए भिवानी पहुंचे थे।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भिवानी जिला में दो दर्जन से अधिक गांवों में हजारों एकड़ भूमि अत्याधिक बरसात व नहरी ओवरफ्लो के कारण जलमग्न हो गई है। इसके लिए राज्य सरकार को चाहिए कि वह तुरंत सर्वे करवाकर किसानों को प्रति एकड़ 50हजार रूपये मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गए है। फसलों की खरीद समय पर नहीं होती तथा किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिलता।
‘...उसका बोझ गरीब व्यक्ति पर पड़ा है’
वहीं उन्होंने कहा कि मानसून सत्र में महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था के अलावा प्रदेश में बढ़ाए गए क्लेकटर रेट के मुद्दे को उठाएगी। क्योंकि बड़े स्तर पर जो क्लेकटर रेट में वृद्धि हुई है, उसका बोझ गरीब व्यक्ति पर पड़ा है। वहीं जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने के सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह भाजपा सरकार का वायदा था।
Leave a comment