Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: ‘गरीब और मध्यम वर्ग के लिए महंगाई बनी चुनौती’ भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

HARYANA NEWS: ‘गरीब और मध्यम वर्ग के लिए महंगाई बनी चुनौती’  भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बीजेपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

HARYANA NEWS: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा बढ़ती महंगाई, विदेशी दबाव और राज्यसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया दी है। हुड्डा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में महंगाई लगातार विकराल होती जा रही है। पेट्रोल-डीजल के बाद लगातार गैस सिलेंडर के दामों में हो रही बढ़ोतरी गरीब व मध्यम वर्ग की जेब पर सीधा डाका है। कमरतोड़ महंगाई के चलते आम आदमी का जीन दुश्वार हो गया है।

हुड्डा ने जोर देकर कहा कि सरकार को कम से कम रसोई में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक वस्तुओं जैसे गैस, तेल और अन्य खाद्य सामग्रियों के दामों पर नियंत्रण रखना चाहिए ताकि लोग कम से कम दो जून की रोट तो खा सकें। लेकिन ऐसा करने की बजाए गैस के रेट को बढ़ाना जनता के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है।

इसके अलावा, हुड्डा ने अंतरराष्ट्रीय तेल आयात जैसे महत्वपूर्ण फैसलों पर अमेरिकी दबाव का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति ऐसी हो गई है कि तेल लाने जैसे बुनियादी निर्णयों के लिए भी सरकार को दूसरे देशों से सर्टिफिकेट लेना पड़ रहा है और 30 दिनों की मोहलत मांगी जा रही है। "यह शर्मनाक है कि एक आजाद देश होने के बावजूद हमें किसी अन्य राष्ट्र से इजाजत लेनी पड़ रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि जो डील हुई है, वह दबाव में हुई है और देश की संप्रभुता पर सवाल खड़े करती है।

चुनाव में कांग्रेस की जीत तय- हुड्डा

राज्यसभा चुनाव को लेकर हुड्डा ने एक बड़ा बयान देते हुए स्पष्ट किया कि चुनाव में कांग्रेस की जीत तय। आंकड़ों के मुताबिक एक सीट बीजेपी के खाते में जाएगी और दूसरी कांग्रेस जीतेगी। लेकिन बीजेपी ने अपने दो उम्मीदवार चुनाव में उतारे है,ऐसे में बीजेपी को तय करना है कि वो अपने 2 उम्मीदवारों में से किसे जितवाना चाहती है। क्योंकि आकंड़ों के मुताबिक उसके खाते में सिर्फ एक ही सीट जाएगी। और दूसरी सीट पर कांग्रेस अपनी सीट सुनिश्चित करेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Election:'झालमुड़ी पहले से ही तैयार की गई थी...' ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर निशाना

Bengal Election:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में जमकर चुनाव प्रचार किया। इस बीच उन्होंने झाड़ग्राम में एक दुकान पर झालमुड़ी खाई। इसके बाद से उनका झालमुड़ी वाला वीडियो शेयर देशभर में वायरल हो गया।

Bengal Election: बांकुरा में पीएम मोदी ने TMC के खिलाफ लगाई दहाड़, बोले-4 मई से पहले आत्मसमर्पण का आखिरी मौका

PM Modi Bankura Rally: पश्चिम बंगाल के चुनावी अखाड़े में पीएम मोदी ने प्रचार तेज कर दिया है। उन्होंने 19 अप्रैल को बांकुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह टीएमसी के खिलाफ जमकर गरजे। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी की निर्मम सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा दिख रहा है।

अंबाला में सुरजेवाल के आगे छलका किसानों का दर्द, मंडी बदहाली देख कांग्रेस सांसद ने सैनी सरकार को लिया आड़े हाथ

Haryana News: हरियाणा में गेहूं और सरसों की खरीद को लेकर मचे घमासान के बीच अब सियासत के तेवर और तल्ख हो गए हैं। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला अंबाला की अनाज मंडी पहुंचे। वहां उन्होंने न केवल किसानों और आढ़तियों के साथ उनकी समस्याएं सुनीं, बल्कि मंडियों की बदहाली को लेकर प्रदेश की नायब सैनी सरकार को आड़े हाथों लिया। सुरजेवाला ने पोर्टल सिस्टम से लेकर फसल के उठान तक के मुद्दे पर सरकार को पूरी तरह फेल करार दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें