Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: डेढ़ साल के मासूम से छिना पिता का प्यार, भिवानी हादसे में दादा-पोते की भी मौत

Haryana News: डेढ़ साल के मासूम से छिना पिता का प्यार, भिवानी हादसे में दादा-पोते की भी मौत

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जींद रोड पर तिगड़ाना मोड़ के पास कार और कैंटर की आमने-सामने की टक्कर में दादा-पोते की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान गांव मिताथल निवासी 68 वर्षीय सत्यनारायण और करीब 28 वर्षीय सनूप के रूप में हुई है। इस हादसे में सनूप के डेढ़ साल के मासूम बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे के बाद परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात गांव मिताथल के कुछ लोग कार में सवार होकर भिवानी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जींद रोड पर तिगड़ाना मोड़ के पास उनकी कार सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार चार लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 28 वर्षीय सनूप और 68 वर्षीय सत्यनारायण की मौत हो गई। दोनों आपस में दादा-पोते के रिश्ते में थे। वहीं, रोहतक के प्रीत विहार निवासी दीपांशु और रामगोपाल कॉलोनी निवासी आशीष हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस हादसे ने एक मासूम बच्चे से उसके पिता का प्यार छीन लिया। मृतक सनूप की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी और उसका डेढ़ साल का बेटा है। सनूप के पिता राजपाल हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात हैं। परिवार में सनूप का एक छोटा भाई भी है। वहीं, 68 वर्षीय सत्यनारायण खेती-बाड़ी करते थे और उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं।

गांव मिताथल के सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि गांव के लोग कार में सवार होकर भिवानी से घर लौट रहे थे, तभी तिगड़ाना मोड़ के पास कार की कैंटर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दादा-पोते की जान चली गई। मामले की जांच कर रहे एएसआई मंजीत सिंह के अनुसार, पुलिस को कार और कैंटर की टक्कर में दो लोगों की मौत तथा दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। बयानों के आधार पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

सदमें दो परिवार

भिवानी के तिगड़ाना मोड़ पर हुए इस हादसे ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। खासकर डेढ़ साल के उस मासूम की जिंदगी में अब पिता का साया नहीं रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: मां दुर्गा के दरबार में पहुंचे CM सम्राट चौधरी, बदुआ नदी रिवर फ्रंट का भी किया निरीक्षण

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बांका और आसपास के क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से राज्य की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने तेलडीहा दुर्गा मंदिर के समीप बदुआ नदी रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।

Haryana News: CM नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण, बताया महान योद्धा और न्यायप्रिय शासक

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महाराजा शूरसैनी जी एक महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे। उन्होंने अपने शासनकाल में प्रजा के हित में अनेक कार्य किए और सुशासन की मिसाल पेश की। उनका जीवन हमें सत्य, न्याय, पराक्रम और जनसेवा की प्रेरणा देता है। हमारी सरकार महापुरुषों, संतों की विरासत को संजोने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार प्रदेशभर में महापुरुषों की प्रतिमाएं, स्मारक और भवन बनाए जा रहे हैं।

Haryana News: दिग्विजय चौटाला का अभय चौटाला पर तीखा हमला, INLD को बताया ‘क्रिमिनल और गुंडा तत्वों की पार्टी’

Haryana News: हरियाणा की राजनीति में चौटाला परिवार के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने अपने चाचा और इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला पर तीखा हमला बोला है। दिग्विजय चौटाला ने अभय चौटाला की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन पर प्रदेश में डर का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने इनेलो को क्रिमिनल और गुंडा तत्वों की पार्टी करार देते हुए कहा कि पार्टी की छवि खराब करने के लिए अभय चौटाला जिम्मेदार हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast