Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 21 October: मैदानी इलाकों में ठंड की आहट के साथ बारिश का खतरा, IMD ने बताया कल 21 अक्टूबर का मौसम

Kal Ka Mausam 21 October: मैदानी इलाकों में ठंड की आहट के साथ बारिश का खतरा, IMD ने बताया कल 21 अक्टूबर का मौसम

21 October Weather Update: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिण भारत के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। जबकि मैदानी इलाकों में भी बारिश की गतिविधि दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का सिलसिला बढ़ सकता है। इस दौरान कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। तो चलिए कल 21 अक्टूबर 2026 बुधवार का मौसम जानते है।

Also read: Delhi News: सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की तैयारी, 01 नवंबर से लागू होगी 'शीतकालीन कार्य योजना'

इन राज्यों में बारिश बनी आफत

मौसम विभाग ने देश के लगभग 18 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा, कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 70 KMPH की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी।

इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर भी जारी रहेगी। बर्फबारी की शुरूआत हो चुकी है, जिसके साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रशासन ने भी लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?

IMD की मानें तो दिल्ली में बारिश की संभावना कम है, लेकिन ठंडक बनी रहेगी। जबकि हरियाणा औऱ पंजाब जैसे राज्यों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जिससे लोगों को सर्दी का अहसास होगा। हालांकि, बारिश का कोई खास आसार नजर नहीं आ रहे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुंबई में जयशंकर से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, भारत-US ट्रेड डील पर बोले- हमें बहुत उम्मीद

S Jaishankar Meets Marco Rubio:भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर एक बार फिर उम्मीदें बढ़ गई हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को मुंबई में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, निवेश, रक्षा और उभरती

Delhi News: सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की तैयारी, 01 नवंबर से लागू होगी 'शीतकालीन कार्य योजना'

Winter Action Plan 2026: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू होने वाली 'शीतकालीन कार्य योजना' तैयार की है। प्रमुख उपायों में 'नो पीयूसी, नो फ्यूल' नीति का कार्यान्वयन शामिल है, जिसका अर्थ है कि वाहन मालिक पेट्रोल पंपों से पेट्रोल, डीजल, CNG या LPG तब तक नहीं खरीद सकते जब तक उनके वाहन के पास वैध पीयूसी (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र) न हो।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast