Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: हरियाणा के बराड़ा में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 5 मजदूर मलबे में दबे

HARYANA NEWS: हरियाणा के बराड़ा में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 5 मजदूर मलबे में दबे

HARYANA NEWS: हरियाणा के बराड़ा में साहा–शहजादपुर मार्ग पर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा हो गया। बिल्डिंग का लैंटर डालते समय अचानक लैंटर गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे 5 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने  कड़ी मशक्कत के बाद सभी मजदूरों को मलबे के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला।घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

साहा में उस समय हादसा हो गया, जब मजदूर लैंटर डाल रहे थे कि अचानक लैंटर गिर गया। इस हादसे में करीब 5 मजदूर मलबे मे दब गये प्राप्त जानकारी के अनुसार साहा में शहजादपुर मार्ग पर एक दुकान की दूसरी मंजिल का लैंटर डाला जा रहा था। इसकी पहली मंजिल का लैंटर भी कुछ दिन पहले डाला गया था और हाल ही में उसे खोलकर ऊपर निर्माण शुरू कर दिया था। बताया जा रहा है कि शटरिंग के बाद आज दोपहर दूसरी मंजिल का लैंटर डाला जा रहा था और मजदूर ऊपर काम कर रहे थे। अचानक दूसरी मंजिल का लैंटर गिर गया और शटरिंग व लैंटर पहली मंजिल के लैंटर पर गिर गए, जिससे पहली मंजिल का लैंटर भी गिर गया। इस हादसे में मजदूर मलबे के नीचे दब गये। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य करते हुए घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार हादसे में गांव बिहटा के राजा राम और विपिन जबकि बिहार निवासी राहुल, विक्रम, रवि, रामचन्द्र भी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also read: हरियाणा में IAS अधिकारियों का तबादला, अनुपमा अंजलि बनीं महेंद्रगढ़ की उपायुक्त

मलबे के नीचे दबे पांच मजदूर

थाना प्रभारी साहा कर्मवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि शाहजादपुर मार्ग पर एक भवन का निर्माण का कार्य चल रहा था। जिसमें लेंटर डाला जा रहा था। लेंटर गिरने से पांच मजदूर नीचे मलबे मे दब गए। जिनको लेटर के मलबे से सुरक्षित निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया गया। जिनमें से तीन का इलाज अंबाला के नागरिक अस्पताल और दो का इलाज मुलाना के निजी अस्पताल में चल रहा है। मजदूरों की तरफ से अभी शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गुरुग्राम में ‘मिनी जापानी सिटी’ प्रोजेक्ट पर क्रिसुमी का बड़ा निवेश, 4500 करोड़ रुपये और लगाएगी कंपनी

गुरुग्राम के रियल एस्टेट सेक्टर से बड़ी खबर सामने आई है। क्रिसुमी कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपनी लग्जरी आवासीय परियोजना ‘क्रिसुमी सिटी’ में अगले 6 से 7 वर्षों में लगभग 4500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने की घोषणा की है।

हरियाणा में कांग्रेस के पांच विधायक सस्पेंड, क्रॉस वोटिंग मामले में हुई कार्रवाई

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच कांग्रेस विधायकों को तुरंत प्रभाव से आज सस्पेंड कर दिया गया, जल्द ही इसको लेकर प्रेस नोट जारी कर दिया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें