Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में कांग्रेस के पांच विधायक सस्पेंड, क्रॉस वोटिंग मामले में हुई कार्रवाई

हरियाणा में कांग्रेस के पांच विधायक सस्पेंड, क्रॉस वोटिंग मामले में हुई कार्रवाई

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों पर गाज गिर गई है। कांग्रेस की तरफ से पांचों विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। इसकी जानकारी खुद कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दी है। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच कांग्रेस विधायकों को तुरंत प्रभाव से आज सस्पेंड कर दिया गया, जल्द ही इसको लेकर प्रेस नोट जारी कर दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव हुआ था जिसमें एक सीट पर बीजेपी के संजय भाटिया चुने गए हैं जबकि दूसरी सीट पर कांग्रेस के कर्मबीर बोद्ध चुने गए हैं। हालांकि इस दौरान कांग्रेस के पांच विधायकों पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगे थे, जिसके बाद अब यह एक्शन लिया गया है।

इन पांच विधायकों पर हुआ एक्शन

पार्टी सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है, जिसमें विधायकों को निलंबित करने की सिफारिश की गई थी। रिपोर्ट में जिन विधायकों के नाम हैं, वे हैं शैली चौधरी (नारायणगढ़), रेनू बाला (साढ़ौरा), मोहम्मद इलियास (पुन्हाना), मोहम्मद इजराइल (हथीन) और जरनैल सिंह (रतिया) हैं।


Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गुरुग्राम में ‘मिनी जापानी सिटी’ प्रोजेक्ट पर क्रिसुमी का बड़ा निवेश, 4500 करोड़ रुपये और लगाएगी कंपनी

गुरुग्राम के रियल एस्टेट सेक्टर से बड़ी खबर सामने आई है। क्रिसुमी कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपनी लग्जरी आवासीय परियोजना ‘क्रिसुमी सिटी’ में अगले 6 से 7 वर्षों में लगभग 4500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने की घोषणा की है।

HARYANA NEWS: हरियाणा के बराड़ा में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 5 मजदूर मलबे में दबे

HARYANA NEWS: हरियाणा के बराड़ा में साहा–शहजादपुर मार्ग पर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा हो गया। बिल्डिंग का लैंटर डालते समय अचानक लैंटर गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे 5 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने  कड़ी मशक्कत के बाद सभी मजदूरों को मलबे के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला।घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें