Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: बहादुरगढ़ में रफ्तार का कहर, दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार स्विमिंग कोच की मौत

HARYANA NEWS: बहादुरगढ़ में रफ्तार का कहर, दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार स्विमिंग कोच की मौत

Bahadurgarh News: हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार स्विमिंग कोच की मौत का मामला सामने आया है। बहादुरगढ़ के बालौर बाईपास फ्लाईओवर के पास बीती रात यह हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार रेनॉल्ट ट्राइबर कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते स्कूटी सवार स्विमिंग कोच नवनीत खत्री की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, नवनीत खत्री मूल रूप से बहादुरगढ़ के कुलासी गांव का रहने वाला था। फिलहाल वह अपने परिवार सहित दिल्ली में रहता था। नवनीत दिल्ली के शिक्षा विभाग में बतौर कोच काम करने के साथ-साथ बहादुरगढ़ की एच एल सिटी में भी अभ्यास कराने आता था। सोमवार की देर रात एचएल सिटी से घर जाते वक्त वह हादसे का शिकार हो गया। हादसा दिल्ली रोहतक मार्ग पर देर रात का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक स्विमिंग कोच के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। वहीं आरोपी कार चालक कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था। उसकी तलाश भी पुलिस ने शुरू कर दी है। परिजनों के बहादुरगढ़ पहुंचने के बाद स्विमिंग कोच नवनीत खत्री के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया PM सूर्य घर योजना, 400 यूनिट तक खपत वालों को फ्री सोलर पैनल

Delhi PM Surya Ghar Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 21 सितंबर 2026 सोमवार को 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के लिए पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को छतों पर सौर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली के साथ-साथ आय अर्जित करने के अवसर प्रदान करना है।

Delhi News: दिल्ली HC ने पूर्व न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR और CBI जांच की मांग खारिज की, सुनवाई को कहा 'NO'

Delhi HC on Justice Yashwant Varma Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को पूर्व दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास से कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी और बाद में उसे हटाए जाने के मामले में FIR दर्ज करने और CBI या विशेष जांच दल (SIT) द्वारा स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

Kal Ka Mausam 22 Sep: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने की गतिविधि तेज, इन 18 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल; IMD का अलर्ट जारी

IMD Rain Alert: देशभर में मानसूनअपने आखिरी पड़ाव पर है। इस दौरान देश के कई राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिसे देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। इसी बीच, IMD ने कल 22 सितंबर 2026 मंगलवार के लिए कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast