Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: ‘अब उग्रवादियों को उनके घर में घुसकर मारते हैं’, PM मोदी के नेतृत्व पर बोले अनिल विज

Haryana News: ‘अब उग्रवादियों को उनके घर में घुसकर मारते हैं’, PM मोदी के नेतृत्व पर बोले अनिल विज

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को “सेवा संकल्प अभियान” के रूप में मनाने जा रहे है। उन्होंने कहा हम मोदी जी का सारा जीवन पढ़ें तो पाएंगे कि मोदी जी का सारा जीवन सेवा पर समर्पित रहा है।

विज ने कहा कि मोदी जी ने देश में अनेकों योजनाएं उन्होंने चलाई जिसमें आयुष्मान कार्ड, उजवला योजना, किसानों को हर वर्ष छह हजार सहायता व अन्य कई योजनाएं हैं। इसलिए इस कार्यक्रम का नाम “सेवा संकल्प अभियान” रखा गया है क्योंकि मोदी जी ने जीवन में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहते जो सेवा की है उनके जीवन का उदाहरण उनके जीवन की उपलब्धियां किसी भाषण के माध्यम से नहीं बताई जा सकती।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज ब्रिक्स का सम्मेलन भारत में हो रहा है, बड़े देशों के लोग हमारे प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं जो हमारे लिए फख्र की बात है। उन्होंने कहा आज विदेशों में भारतीय की जो इज्जत है वह मोदी जी की बदौलत है। उन्होंने देश का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह भी विदेशों में गए और उन्होंने देखा कि आज भारतीय का जो सम्मान विश्व में है वह पहले कभी नहीं था और यह सब मोदी जी की बदौलत है। मोदी जी ने देश के लोगों को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि गत वर्ष आप्रेशन सिंदूर के दौरान मोदी जी के नेतृत्व में बिना किसी बाहर के देश से सहायता मांगे भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाया है। पहले पूर्व की सरकारों की मूर्खता की वजह से हमने जम्मू-कश्मीर में अपनी जमीन गंवाई। अकसाई चीन का हिस्सा चीन को देना पड़ा, पीओके का हिस्सा हमे देना पड़ा, नहीं तो कश्मीर पूरी तरह हमारा था। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज और पूर्व की सरकारों में बड़ा अंतर है, पहले बाहर से उग्रवादी आकर देश में लोगों को मारकर चले जाते थे और हम केवल श्रद्धांजलियां देने तक सीमित रहते थे। मगर अब ऐसी कोई हरकत हुई तो हमने पाकिस्तान को उसके घर के अंदर घुसकर मारा है। आज भारत का विश्व में नाम जाना जाता है जो अपनी आन-बान के लिए दूसरे देशों में जाकर देश विरोधी ताकतों को मारकर आते हैं। हमने हर जिम्मेवारी को जान की बाजी लगाकर निभायाए।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी का इतिहास यह रहा है कि हमारे पास जब-जब कोई जिम्मेवारी आई हमने उसे जान की बाजी लगाकर निभाया है, यह हमारा इतिहास है। इसी जिले से आपने मुझे सात बार अपनी कार्यप्रणाली की बदौलत मुझे विधायक बनाया है। अभी हाल ही में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जिले के चार हलकों में केवल हम अम्बाला छावनी विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बदौलत जीते हैं। हम जो कुछ भी कर पाए है वह कार्यकर्ताओं की ताकत की बदौलत कर पाए हैं। उन्होंने बताया कि वह बचपन से 1970 से भाजपा संगठन से जुड़े हैं, और एक ही चीज हमें बताई गई कि राजनीति हमारे लिए दुकानदारी का मौका नहीं, राजनीति हमारे लिए सेवा करने का मौका है।

हमारी पार्टी व सरकार जनसेवा के लिए बनी है : अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस कार्यक्रम का नाम सेवा संकल्प इसलिए रखा गया कि हमारी जो पार्टी व सरकार है वह सेवा के लिए बनी है। हमने जो योजनाएं बनाई व काम किए वह जनहित के लिए हमेशा किए। सेवा संकल्प अभियान के दौरान जो दिए जलाने हम जा रहे है वह सामूहिक कार्य इसलिए कर रहे हैं क्योंकि कुछ लोग सोए रहते है उन्हें पता नहीं होता, इनमें कई ऐसे है जैसे राष्ट्रीय स्तर पर रूठा हुआ फूफा, हमारे शहर में कई फूफियां व फूफे हैं। ऐसे लोगों को एकमुश्त दिखाने के लिए हमने क्या किया, इसलिए हर लाभार्थी के घर अभियान के दौरान हमें दिया जलाना है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भाजपा मंडल प्रधान, प्रभारी व अन्य हर लाभार्थी के घर दीया जले यह सुनिश्चित करें।

मंत्री अनिल विज ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान प्रकल्पों की जानकारी दी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान हमारे कई कार्य दिए गए हैं जोकि हमने मिलकर करने है। इनमें 17 सितंबर को जो आर्शीवाद का दीया जलाना है इस दौरान हमे हर घर में दीया जलाना है और इस दौरान अम्बाला ऐसा दिखना चाहिए जैसे दीवाली मन रही हो। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में जहां-जहां विकास कार्य हुए, जो प्रोजेक्ट बने है वहां पर भी हम दीया जला सकते हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमारे कराए कार्यों की गिनती बहुत लंबी है और कहीं पर भी हम यह प्रकल्प पूरा कर सकते हैं।

अपने संबोधन के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान अन्य प्रकल्प जिनमें मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा, नमो सेवा-अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, वडनगर वाराणसी सेवा यात्रा, सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज और सुशासन सेवा दिवस प्रकल्पों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने और जनभागीदारी के साथ इन्हें करने का आह्वान किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर हरिद्वार के जेल अधीक्षक को दी जान से मारने की धमकी, महिला कैदी से जुड़ा है मामला

Haridwar Jail Superintendent Death Threat: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां रोशनाबाद जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया है और उन्हें डराया-धमकाया है।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast