Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर हरिद्वार के जेल अधीक्षक को दी जान से मारने की धमकी, महिला कैदी से जुड़ा है मामला

Uttarakhand News: लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर हरिद्वार के जेल अधीक्षक को दी जान से मारने की धमकी, महिला कैदी से जुड़ा है मामला

Haridwar Jail Superintendent Death Threat: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां रोशनाबाद जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया है और उन्हें डराया-धमकाया है। फिलहाल, घटना की जांच शुरू कर दी गई है और एसओजी की तकनीकी टीम और साइबर टीम आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए काम कर रही है।  

जेल अधीक्षक को व्हाट्सएप पर आया धमकी भरा कॉल

इस मामले में हरिद्वार के SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने रविवार को बताया कि जेल अधीक्षक को व्हाट्सएप पर धमकी भरा कॉल और कई संदेश मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने कहा 'कल रोशनाबाद जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक ने पुलिस को सूचित किया कि उन्हें व्हाट्सएप पर एक कॉल आया जिसमें उन्हें धमकी दी गई और उसके बाद कई संदेश मिले। उन्होंने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर SIDCUL पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।'

Also read: Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने आगे बताया कि शिकायत में एक वरिष्ठ अधिकारी का जिक्र है और एक गैंगस्टर का नाम लिया गया है; मामले की जांच के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि हमें धमकी देने वाले व्यक्ति के बारे में पर्याप्त जानकारी प्राप्त हुई है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक की जांच में आरोपी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई या उसके गिरोह के बीच कोई संबंध स्थापित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा 'अब तक की जांच में पुलिस को ऐसा कोई संबंध नहीं मिला है। संभव है कि उसने गैंगस्टर के नाम का इस्तेमाल सिर्फ डराने-धमकाने और भय पैदा करने के लिए किया हो।'

रोशनाबाद जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि ये धमकियां जेल में बंद एक महिला कैदी शीला से जुड़ी घटना के बाद दी गई प्रतीत होती हैं। उन्होंने बताया कि शीला ने कथित तौर पर एक महिला डिप्टी जेलर के साथ दुर्व्यवहार किया था और उसे इसके लिए फटकार लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि उसके कथित पति हिमांशु ने 8 सितंबर को जेल का दौरा किया और बाद में उनसे बार-बार संपर्क किया। आर्या के अनुसार, हिमांशु ने बाद में व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे, जिनमें कथित तौर पर जेल अधीक्षक को जान से मारने और गोली मारने की धमकी दी गई थी। उसने कथित तौर पर "पंजाब के लॉरेंस समूह" का जिक्र करते हुए भी संदेश भेजा। आर्या ने बताया कि उन्होंने SSP को इसकी सूचना दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद SIDCUL पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ‘अब उग्रवादियों को उनके घर में घुसकर मारते हैं’, PM मोदी के नेतृत्व पर बोले अनिल विज

Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को “सेवा संकल्प अभियान” के रूप में मनाने जा रहे है। उन्होंने कहा हम मोदी जी का सारा जीवन पढ़ें तो पाएंगे कि मोदी जी का सारा जीवन सेवा पर समर्पित रहा है।

UP News: योगी सरकार के आदेश पर कई विभागों में फेरबदल, 14 IAS-34 PCS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर; यहां देखें पूरी लिस्ट

UP IAS-PCS Officers Transfer: उत्तर प्रदेश के IAS और PCS अधिकारियों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के लिए ट्रांसफर का ऑर्डर जारी कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast