CAA पर उठे सवालों पर अनिल विज ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ, कहा- किसी के चाहने या न चाहने कुछ नहीं होता

CAA पर उठे सवालों पर अनिल विज ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ, कहा- किसी के चाहने या न चाहने कुछ नहीं होता

अंबाला: विपक्षी पार्टियों द्वारा ईवीएम को लेकर उठाये गए सवालों पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हारने वाली पार्टियों के लिए ईवीएम हमेशा है। विलेन रहा है। हम ज्योतिष नहीं जानते लेकिन इन्हीं बातों से पता चल जाता है कि किसकी क्या दुर्गति होने वाली है।

विपक्षी पार्टियों ने CAA पर उठाये सवाल पर विज ने सभी को आड़े हाथों लिया और कहा कि ये कानून है किसी के चाहने या न चाहने से नहीं होता अब ये कानून बन गया है। विज ने कहा कि 2014से पहले जितने भी पाकिस्तान से बांग्लादेश से और अफगानिस्तान से आये हुए है और नॉन मुस्लिम है। उनको सिटीजनशिप दी जाए। जो अब कानून बन गया है।

कांग्रेस पर अनिल विज ने कसा तंज

महिलाओं के लिए 1 लाख देने की बात अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों से एक सवाल कर डाला कि ये बात कौन से कांग्रेस ने कही है हुड़्डा कांग्रेस, सैलजा कांग्रेस या राहुल गांधी की कांग्रेस। आज किसानों की दिल्ली मे महापंचायत है इस पर विज ने कहा कि शांतिपूर्वक आंदोलन करने का अधिकारी सबको है अच्छी बात है उन्हें अपनी बात कहने का मौका मिला।

आपको बता दें कि हरियाणा में नई सरकार बनने के बाद अनिल विज नाराज चल रहे है। वहीं नए मुख्यमंत्री नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में भी नहीं पहुंचे थे।

 

Leave a comment