
Natasa-Elvish Video Viral: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी लंबे समय तक चर्चा में रहे है। पर अब ये कपल अलग हो चुका है। इसी बीच हार्दिक की एक्स वाइफ नताशा का बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के साथ एक वीडियो सामने आया है। एल्विश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नताशा के साथ एक नया वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है।
वीडियो में दोनों को नताशा के नए गाने'तेरे क्रके' पर वीडियो बनाते हुए देखा गया है। इस वीडियो में नताशा और एल्विश एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। ये देखकर फैंस चौंक रहे हैं और ढेर सारे कमेंट कर एक ही बात पूछ रहे हैं- क्यों और कैसे भाई!
एल्विश यादव ने शेयर किया वीडियो
एल्विश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर नताशा के साथ एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों बीच पर घूमते नजर आ रहे हैं। इसमें दोंनों एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में नताशा का नया गाना 'तेरे कर्के'गाना बज रहा है।
वायरल हुआ एल्विश-नताशा का वीडियो
वीडियो करते हुए एल्विश यादव ने लिखा, 'Vibin' On A Whole New Level.' आपको बता दें, वीडियो क्लिप में नताशा फूलों वाली प्रिंटेड ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, एल्विश यादव ने स्टाइलिश सिल्वर जैकेट के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है। वीडियो में दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं। दोनों के चेहरे पर स्माइल साफ देखी जा सकती है।
फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स
एल्विश-नताशा का वीडियो वायरल होने के बाद एक फैन ने लिखा कि सिस्टम है। तो वहीं दूसरे ने लिखा कि भाई बोले तो एक नंबर जोड़ी। एक फैन ने कमेंट किया कि ये क्या देख लिया भाई। आपको बता दें, इस वीडियो को लाखों लोग लाइक कर चुके हैं।
तलाक के बाद नताशा का पहला प्रोजेक्ट
हार्दिक पंड्या से अलग होने के बाद नताशा स्टेनकोविक का ये पहला प्रोजेक्ट है। 8 अक्टूबर को नताशा का गाना 'तेरे करके'रिलीज हुआ है। इस गाने को बहुत पसंद किया जा रहा है। गाने को प्रीतिंदर ने गाया है।
4 साल साथ रहने के बाद तलाक
आपको बता दें, हार्दिक और नताशा ने अपने तलाक पर आधिकारिक बयान शेयर किया था। दोनों ने लिखा, '4 साल साथ रहने के बाद, हार्दिक और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने एक साथ अपना बेस्ट किया और अपना सब कुछ दिया और हमें विश्वास है कि यह सही है। यह हम दोनों के लिए यही सही है।'
Leave a comment