Search KhabarFast

Press ESC to close

हार्दिक की वापसी पर गंभीर का बड़ा बयान, बोले- 10 ओवर गेंदबाजी नहीं कर सकता...

हार्दिक की वापसी पर गंभीर का बड़ा बयान, बोले- 10 ओवर गेंदबाजी नहीं कर सकता...

Hardik Pandya fitness: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर बड़ा दिया। उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी से पहले कुछ मैच खेलने का समय चाहिए होगा। बता दें कि भारत ने गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा कि नीतीश के टी20 फॉर्मेट से हटने से उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ ज्यादा खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने 2027 वनडे वर्ल्ड कप और भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले सीम बॉलिंग ऑलराउंडरों को तैयार करने के महत्व पर जोर दिया। वहीं, रेड्डी को मूल रूप से 15 सदस्यीय एशियाई खेलों की क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अब उन्हें टीम से हटा दिया गया है और वे इसके बजाय वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज में खेलेंगे।

गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "नीतीश के नजरिए से देखें तो यह बहुत अच्छी बात है कि उन्हें टी20 फॉर्मेट से हटा दिया गया है और उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा। हम जानते हैं कि एक साल में और जब हम दक्षिण अफ्रीका जाएंगे, तब सीम बॉलिंग ऑलराउंडर कितना महत्वपूर्ण होगा और हार्दिक की वापसी से निश्चित रूप से फायदा होगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत नीतीश और हार्दिक दोनों को एक ही प्लेइंग इलेवन में खिला सकता है, लेकिन पांड्या फिलहाल 10 ओवर गेंदबाजी नहीं कर सकते और उन्होंने आईपीएल के बाद से पर्याप्त क्रिकेट नहीं खेला है।

गौतम गंभीर ने कहा कि कभी-कभी तो हम दोनों को प्लेइंग इलेवन में भी खिला सकते हैं। लेकिन हार्दिक इस समय 10 ओवर गेंदबाजी नहीं कर सकते, और उन्होंने आईपीएल के बाद से ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है, इसलिए हम उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धकेलना नहीं चाहते क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शरीर के लिए बेहद मुश्किल हो सकता है। इसलिए अगर वह इंडिया ए सीरीज खेलते हैं, तो जाहिर है उन्हें खेलने का मौका मिलेगा,”

गंभीर ने आगे कहा कि हार्दिक को संदेश साफ दिया गया था कि इंडिया ए सीरीज खेलने और पर्याप्त मैच खेलने से उनके टी20 और वनडे टीम में वापसी का रास्ता खुल सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Davis Cup 2026: आज से भारत और दक्षिण कोरिया के बीच मुकाबला, Final 8 में  पहुंचेगी जीतने वाली टीम, जानें  कब और कहां देखें मैच

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच डेविस कप2026 Qualifiers का दूसरा दौर 18 और 19 सितंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के Olympic Tennis Centre में होगा। भारत की टीम विश्व रैंकिंग में 19वें और दक्षिण कोरिया 16वें स्थान पर है।

IND vs AFG: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, 9 हजार रन पूरे कर रोहित-कोहली के क्लब में शामिल

IND vs AFG: भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान टी20 क्रिकेट में 9,000 रन पूरे किए। इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में 9 हजार रन पूरे करने वाला पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। लिस्ट में सबसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और सूर्यकुमार यादव शामिल है। अब उनके नाम 351 टी20 मैचों में 9,027 रन हैं, जिनमें आठ शतक और 57 अर्धशतक शामिल हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast