Gupt Navratri 2024: कब से शुरू हो रही है गुप्त नवरात्रि, जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Gupt Navratri 2024: कब से शुरू हो रही है गुप्त नवरात्रि, जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Gupt Navratri 2024: माता रानी को समर्पित नवरात्र सबसे शुभ दिनों में से एक मानी जाती है। नवरात्र का शाब्दिक अर्थ होता है देवी को समर्पित नौ पवित्र रात। साल में चार बार नवरात्रि आती है। चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन दो नवरात्रि गुप्त होती है इसीलिए इसे गुप्त नवरात्रि के नाम से जानते हैं। ये गुप्त नवरात्रि माघ और आषाढ़ के महीने में आती है। इस साल पहली गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी 2024 से शुरू हो रही है। इस दिन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पड़ रही है।

क्या है धार्मिक महत्व

हिंदुओं के बीच गुप्त नवरात्रि खास महत्व रखती है। ये नौ दिन देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दौरान मां दुर्गा की गुप्त तरीके से पूजा की जाती है। जिसका सीधा संबंध तंत्र विद्या से होता है। इस दौरान सभी साधक और तांत्रिक देवी दुर्गा की पूजा करते हैं और मां से आशीर्वाद मांगते हैं। ये सभी साधकों और तांत्रिकों के लिए विभिन्न पूजा अनुष्ठान जैसे हवन, तांत्रिक मंत्र का जाप, शाबर मंत्र का जाप, ध्यान, हठ योग और सख्त उपवास करके सिद्धि प्राप्त करने का सही समय होता है।

इन बातों का रखें ख्याल

गुप्त नवरात्रि के दौरान कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। इसमें सुबह और शाम में नियमित रूप से मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि पूजा किसी को बिना बताए गुप्त तरीके से और घर में किसी गुप्त स्थान पर ही करनी चाहिए।

घट स्थापना का मुहूर्त

 घट स्थापना की मुहूर्त की बात करें तो 10 फरवरी 2024 को शुरू हो रहे गुप्त नवरात्रि के लिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त मुहूर्त सुबह 7 बजकर 10 मिनट से सुबह 8 बजकर 2 मिनट तक है।

Leave a comment