Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: प्रभावित परिवारों को 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा, राज्य में हो रही लगातार बारिश के बीच CM योगी का फरमान; सभी अधिकारियों को दिए निर्देश

UP News: प्रभावित परिवारों को 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा, राज्य में हो रही लगातार बारिश के बीच CM योगी का फरमान; सभी अधिकारियों को दिए निर्देश

CM Yogi: देशभर में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और भारी बारिश का दौर जारी है। बिहार में गंगा नदी उफान पर है, जिस वजह से निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। कुछ ऐसा ही हाल उत्तर प्रदेश में भी देखा जा सकता है। राज्य में भी लगातार बारिश हो रही है। जिसे देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। CM योगी ने राज्य में हुई लगातार बारिश और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का तत्काल आकलन बताने का निर्देश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फील्ड में उतरकर स्थिति का जायजा लेने का आदेश जारी किया है।

इसके अलावा उन्होंने प्रभावित परिवारों की मदद का आश्वासन देते हुए अधिकारियों से कहा है कि नुकसान का आकलन पूरा होते ही प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के अंदर मुआवजा उपलब्ध कराने के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जरूरत के अनुसार लोगों तक मदद पहुंचाई जाएं और हर संभव मदद के लिए तैयार रहें। इसके अलावा जलभराव वाले इलाकों के लिए निर्देश जारी किए गए है।  CM योगी ने लोगों से धैर्य रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि जल्द-से-जल्द सारी समस्याएं दूर होगी। इसी के साथ उन्होंने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा है। CM योगी ने साफ तौर पर कहा है कि राहत-बचाव कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Also read: UP News: अब यूपी की सड़कें होगी गड्ढामुक्त, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

त्योहारों से पहले खराब सड़कों की होगी मरम्मत

इसके अलावा CM योगी ने बारिश से खराब हुई सड़कों को लेकर भी आदेश जारी किया है। CM योगी ने कहा है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं, पहले से खराब हालात में मौजूद सड़कों पर पानी भर गया है, जिस वजह से लोगों को दिक्कतें हो रही है। इसलिए बारिश का दौर खत्म होने के बाद खराब सड़कों की मरम्मत होगी, जिससे वाहनों की आवाजाही पहले की तरह शुरु हो सकें। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: HIV के खिलाफ जंग में बड़ी सफलता, 5 जिलों ने हासिल किया 100% लक्ष्य

Haryana News: एचआईवी के खिलाफ अपनी लड़ाई में हरियाणा ने एक बड़ी सफलता दर्ज की है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने आज यहां बताया कि राज्य ने कुछ ही महीनों के भीतर वैश्विक 95-95-95 लक्ष्यों पर अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है और देश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों में उभरकर सामने आया है।

Haryana News: कांग्रेस के 55 साल के राज पर CM सैनी ने उठाए सवाल, मोदी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने लगभग 55 वर्षों तक देश पर शासन किया, लेकिन वह आज भी यह नहीं बता सकती कि उसके शासनकाल में कितने लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण के लिए लागू की गई नीतियों और योजनाओं के परिणामस्वरूप लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र के प्रति समर्पण की यात्रा के रहे हैं, जिसका सकारात्मक बदलाव आज देश की जनता स्वयं अनुभव कर रही है।

दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर जमा की समस्या का मिला हल! 3 लेन वाला एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की हो रही तैयारी

Haryana News: गुरुग्राम में बढ़ते टैफिक की समस्या का हल निकालने के लिए एक योजना पर काम हो रहा है। योजना के तहत तीन लेन वाला एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की तैयारी चल रही है। NHAI यानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसके लिए योजना बनाई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast