Search KhabarFast

Press ESC to close

ढह गया मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ने ब्रिज, नदी में गिरे कई वाहन, 2 लोगों की मौत

ढह गया मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ने ब्रिज, नदी में गिरे कई वाहन, 2 लोगों की मौत

Gujarat News: गुजरात में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है. इसी बीच मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ने वाला गंभीरा पुल आज ढह गया और कई वाहन नदी में गिर गए। घटना होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुल के ढहने से 4वाहन महिसागर नदी में गिर गए और 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोगों को बचा लिया गया।

गौरतलब है कि सुसाइड पॉइंट के नाम से कुख्यात इस पुल ने आणंद, वडोदरा, भरूच और अंकलेश्वर के बीच संपर्क काट दिया है।4वाहन नदी में गिरे, 2 की मौत, 3 को बचा लिया गया। यह पुल आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाला गंभीरा पुल ढह गया। आणंद जिला वडोदरा से जुड़ा हुआ है।

कांग्रेस नेता ने दी जानकारी

इस घटना पर विधानसभा में विपक्षी नेता अमित चावड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट को साझा करते हुए कहा कि आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाला मुख्य गंभीरा पुल टूट गया है। कई वाहन नदी में गिर जाने से बड़ी जनहानि की आशंका है। सरकारी अधिकारियों को तुरंत बचाव कार्य शुरू करना चाहिए और यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कर्नाटक में बदलाव के बाद कांग्रेस आलाकमान उठाने जा रहा बड़ा कदम, इन राज्यों के संगठन में फेरबदल की तैयारी

Transition In Congress State Unit:कर्नाटक में बदलाव के साथ ही कांग्रेस ने अन्य राज्यों के संगठन में फेरबदल की कवायद शुरू कर दी है। कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मकम फेरबदल की तैयारी कर रही है।

'विश्व गुरु होने का दावा करते हैं लेकिन...' नीट पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

Rahul Lashesh Out On Government:लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक सहित रद्द हुई अन्य परीक्षा को लेकर सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने निशाना ऐसे वक्त में साधा है जब तकनीकी गड़बड़ियों के कारण देश भर में कई केंद्रों पर CUET-UG 2026 की परीक्षा रद्द कर दी गई या देरी हुई है।

Rajasthan News: राजस्थान के चूरू में आंधी ने बरपाया कहर, धूल से भर गया आसमान

Rajasthan News: राजस्थान में अचानक शनिवार को मौसम ने करवट ली। लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन, साथ में मुसीबत भी आई। राजस्थान के चुरू में धूल भरी आंधी उठने के पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। साथ ही आस-पास के इलाकों में भी धूल का गुबार छा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast